भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी के मार्गदर्शन में 17 से 19 अक्टूबर तक तीन दिवसीय शक्ति सम्मेलन में जिले के 1879 बुथो में 310 शक्ति केन्द्रो पर सम्मेलनों में जीत का मंत्र दिया साथ ही बूथ अध्यक्षों के करणीय कार्य व आगामी चुनाव की कार्य योजना बनाई।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
धार जिले में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, प्रभु राठौर,अशोक जैन, कालु सिंह ठाकुर सहित जिले के भाजपा वरिष्ठ नेता जनप्रतिनिधिगण जिला पदाधिकारी अपेक्षित स्थानों पर पंहुचकर सम्मेलन को संबोधित किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्साह से भाजपा का कमल खिलाते हुए आम व्यक्ति को भाजपा की रीति नीति से जोड़े, l कार्यकर्ताओं के उत्साह और ऊर्जा के दम पर परिश्रम की पराकाष्ठा की जाएगी और निश्चित ही जिले की हर विधानसभा क्षेत्र से अधिकतम वोटो से भाजपा का कमल खिलेगा l हम सभी कार्यकर्ताओं को अपना बूथ सशक्त और मजबूत करते हुए अपने बूथ पर भाजपा के विजय संकल्प को दोहराना है l उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।






























