धार पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस थाना मनावर द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण की फेक्ट्री का पर्दाफाश कर गिरोह के 04 आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध फायर आर्म्स व शस्त्र निर्माण करने के उपकरणो को जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।
धार@साबिर खान
पुलिस थाना मनावर द्वारा बाकानेर के जंगल में रेड डालकर अवैध रुप से संचालित अवैध फायर आर्म्स की फेक्ट्री का किया पर्दाफाश।
मौके से अवैध फायर आर्म्स निर्माण करने वाले 04 सिकलीगरो को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियो के कब्जे से 01 देशी पिस्टल, 47 देशी कट्टे, 09 नग जिंदा कारतूस तथा अवैध हथियार बनाने के उपकरण कुल 48 नग अवैध फायर आर्म्स कुल मश्रुका कीमती 2,68,000/- रुपये का जप्त किया गया।
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को मद्देनजर रखते हुए श्री राकेश गुप्ता पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण जोन इन्दौर, श्री राजेश हिंगणकर पुलिस उप महानिरीक्षक ग्रामीण रैंज इन्दौर, श्री मनोज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक जिला धार द्वारा क्षेत्र में अवैध हथियार बनाने व बेचने वाले आऱोपियो की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।
जिसके तारतम्य में डॉ इन्द्रजीत बाकलवार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार के कुशल नेतृत्व में श्री धीरज बब्बर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनावर, निरीक्षक कमलेश सिंगार थाना प्रभारी मनावर, निरीक्षक कैलाश बारिया थाना प्रभारी गंधवानी व मनावर पुलिस के पुलिस बल के साथ बाकानेर के जंगल में अवैध रुप से संचालित की जा रही अवैध फायर आर्म्स की फेक्ट्री पर रेड मारकर आऱोपीयान 1. तकदीरसिंह पिता रमेशसिंह सिकलीगर 2. विकास पिता विक्रमसिंह सिकलीगर 3. लक्कीसिंह पिता राजेशसिंह सिकलीगर निवासीयान बाकानेर व 4. परवीन पिता नेपालसिंह सिकलीगर निवासी सिंघाना को गिरफ्तार कर चारो आऱोपीयो के कब्जे से 01 देशी पिस्टल, 47 अवैध 12 बोर देशी कट्टे, 04 देशी पिस्टल के कारतूस, 05 बारह बोर देशी कट्टे के कारतूस व अवैध हथियार बनाने के उपकरण (औजार) उनके निवास स्थान से एवं बाकानेर मान नदी के पास जंगल से जप्त किए जाकर चारो आरोपियो के विरूद्ध थाना मनावर में अपराध पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. तकदीरसिंह पिता रमेशसिंह जाति सिकलीगर उम्र 28 साल निवासी बाकानेर थाना मनावर जिला धार
2. परवीन पिता नेपालसिंह जाति सिकलीगर उम्र 24 साल निवासी सिंघाना थाना मनावर जिला धार
3. विकाससिंह उर्फ विक्की पिता विक्रमसिंह जाति सिकलीगर उम्र 24 साल निवासी बाकानेर थाना मनावर जिला धार
4. लक्कीसिंह पिता राजेशसिंह जाति सिकलीगर उम्र 20 साल निवासी बाकानेर थाना मनावर जिला धार
जप्त मश्रुका का विवरण
1 47 नग अवैध बारह बोर के देशी कट्टे व 05 नग बारह बोर के जिंदा कारतूस कीमती 2,35,000 रूपये
कुल 48 नग अवैध फायर आर्म्स व 09 जिंदा कारतूस कुल मश्रुका कीमती 2,68,000/- रुपये ( दो लाख अडसठ हजार रुपये)
2 1 देशी पिस्टल व 04 नग देशी पिस्टल के कारतूस कीमती 30,000 रूपये
3 अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री के उपकरण (हथौडी, छैनी, ग्लाईन्डर मशीने, ड्रील मशीने, वैल्डिंग करने के प्लास्टिक के चश्मे, लोहे के पाईप, लोहे का कनाश, आरी पत्ती, लोहे की भट्टी व अन्य उपकरण)
सराहनीय कार्य – उक्त कार्यवाही में श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनावर श्री धीरज बब्बर, निरीक्षक श्री कमलेश सिंगार थाना प्रभारी मनावर, निरीक्षक कैलाश बारिया थाना प्रभारी गंधवानी, उनि नीरज कोचले चौकी प्रभारी बाकानेर, उनि भुपेन्द्र खऱतिया चौकी प्रभारी सिंघाना, उनि प्रकाश अलावा चौकी प्रभारी उमरबन, उनि राहुल चौहान, उनि कैलाशचन्द्र मण्डलोई, सउनि अनिता डुडवे, प्र आऱ 157 दयाराम, प्र आऱ 685 संजय सौलंकी, आऱ 384 गोमिल, आर 945 राघवेन्द्र परमार, आऱ 638 ललित, आर अरविन्द, आऱ 378 लखन निंगवाल, आऱ सुरेश, आऱ 979 अजय, आऱ 1019 जितेन्द्र जामकर, आऱ 957 अनिल सौलंकी, म आऱ 339 अनिता, म आर 1055 फुलवंती का सराहनीय योगदान रहा ।






























