अग्रसेन जयंति के पावन पर्व मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा जिला धार ने आज अपने सामाजिक और पारमार्थिक कार्यक्रम की श्रृंखला में श्री दीनदयाल रसोई केंद्र पर निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाया। इसके साथ ही 11 यूनिट रक्तदान भी किया गया।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा जिला धार के संरक्षकगण डॉ उमेश मित्तल, बबनलाल अग्रवाल, संजय अग्रवाल,डॉ के सी जिंदल,महासभा के प्रांतीय महामंत्री आशीष गोयल, प्रांतीय उप महामंत्री पराग अग्रवाल, समिति संयोजक नवीन गर्ग, महासभा के जिला संयोजक वल्लभ अग्रवाल, महेश अग्रवाल की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ।
इस अवसर पर लोकेश अग्रवाल, श्रीमती हंसा अग्रवाल,श्रीमती उमा अग्रवाल, हार्दिक मित्तल,राजेंद्र गोयल,अनूप गुप्ता, दीपक अग्रवाल, गोपी किशन अग्रवाल,पराग अग्रवाल,आशीष गोयल,श्रीमती पायल गोयल ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा के जिला अध्यक्ष गोपी किशन अग्रवाल, महामंत्री मुरली अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, तथा दीपक गुप्ता, मनीष अग्रवाल,शैलेंद्र पारावाला ,राजेश मित्तल, अर्पित अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, लवकेश अग्रवाल, हार्दिक मित्तल, सतीश अग्रवाल, अर्पित मित्तल,अनमोल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल आदि कई सदस्य सह परिवार उपस्थित थे।






























