Contact News Publisher
विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगते ही प्रशासन बड़ी ही मुस्तैदी से सक्रिय दिखाई दे रहा है। एक ओर जहां ग्राम पंचायत द्वारा नगर में जगह-जगह लगे पार्टियों के बेनर पोस्टर हटाए।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
वहीं बुधवार को नायब तहसीलदार सुनील पड़ियार, कानवन थाना प्रभारी रामसिंह चैहान द्वारा पूरे पुलिस ने दल-बल के साथ नगर में पैदल फ्लैग मार्च निकाला। जिसमें पुलिस बल के साथ ही राजस्व विभाग के पटवारी, कोटवार, सचिव, सहायक सचिव, पंचायतकर्मी भी शामिल थे। पैदल फ्लैग मार्च बस स्टैंड नागदा से शुरू होकर अटल मार्केट, मंडी रोड़, गणेश नगर, पंचायक चौक, आजाद चौक, नीम चौक, बारह पत्थर होते हुए पुन: बस स्टैंड पर समाप्त हुआ।






























