Contact News Publisher
प्रतिदिन की तरह पुलिस गुजरी बाईपास पर गश्त कर रही थी ऐसे में एक ट्रक लावारिस अवस्था में गुजरी बाईपास पर खड़ा दिखा। पुलिस को शंका हुई, इसके बाद ट्रक के पास पहुंचे एवं आसपास देखा तो पहले तो कोई नहीं दिखा लेकिन जब टॉर्च से रोशनी अंदर की तो केबिन के अंदर एक व्यक्ति सोया हुआ दिखाई दिया।
धामनोद@टीम भारतीय न्यूज़
मामला संदिग्ध लगा। तत्काल पुलिस ने ट्रक के दरवाजे खोले भीतर देखा तो एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा था। जिसके हाथ-पैर भी रस्सी से बंधे थे। गले में भी धारदार हथियार के वार थे। तत्काल पुलिस मामले की जांच में जुट गई। जांच में पाया कि मृतक ट्रक चालक था। गैस टंकी भरकर निकला था। पुलिस को मृतक की जेब में तलाशी लेने पर एक आईडी कार्ड मिला। उसी के आधार पर परिजनों की सूचना दी गई। बाद मृतक की पहचान राधेश्याम बाबूलाल राठौर निवासी रूपट्टा के रूप में हुई। मौके पर थाना प्रभारी समीर पाटीदार, उपनिरीक्षक अश्विन चौहान एवं अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। बताया जाता है कि राधेश्याम पीथमपुर से गस की टंकियां भरकर धामनोद की और आ रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।






























