प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) के एलपीजी कनेक्शनधारी उपभोक्ता एवं गैर (PMUY) श्रेणी की जो मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (MMLBY) के अंतर्गत ऐसी पंजीकृत लाड़ली बहनें जिनके स्वयं के नाम से गैस कनेक्शन है, उनको योजना अंतर्गत श्रावण मास में घरेलू गैस सिलेण्डर की रिफिल करवाये है।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
उन्हें रिफिल राशि 450 रूपए में प्रदाय करने तथा उपभोक्ताओं द्वारा भुगतान की गई अंतर की राशि का अंतरण सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुक्रवार को भोपाल से किया गया। जिसमें जिले के लगभग एक लाख हितग्राहियों को अंतर राशि का भुगतान प्राप्त हुआ हैं तथा कार्यक्रम जिले की 46 गैस एजेंसियों पर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सम्मानित नागरिकगण तथा लाभार्थी उपभोक्ताओं ने उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।
मुख्य कार्यक्रम नगर पालिका धार परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा बोडाना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत द्वारा की गई। योजना के संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी, श्री एस.एन. मिश्रा द्वारा उपस्थिति उपभोक्ताओं को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में नगर की धार गैस, भाकर गैस एवं ठाकुर गैस एजेंसी के संचालक एवं प्रबंधक उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुश्री शालिनीसिंह राठौड द्वारा किया गया।






























