Contact News Publisher
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई।
धरमपुरी@जफर अली
स्थानीय बायपास चौराहे के समीप कांग्रेस कार्यालय पर ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए जयंती मनाई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक पांचीलाल मेड़ा, धरमपुरी विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर जियाउल हक, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार,जिला उपाध्यक्ष हरिराम काका,उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विक्रम वर्मा,नगर कांग्रेस अध्यक्ष बाबू खान, पार्षद अकबर खान, आशिक जमीदार, सहित कांग्रेस कार्यकता उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन सुदामा सेन ने किया, आभार अभिषेक न्याइक ने माना






























