महाराजा भोज शासकीय महाविद्यालय धार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 24 सितंबर राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के उपलक्ष में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
धार@साबिर खान
कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के फोटो पर माल्यार्पण द्वारा किया गया । मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. एस. बघेल, विशेष अतिथि नेहरु युवा केन्द्र के युवा जिला अधिकारी श्री स्वप्निल देशमुख एवं अक्षय शर्मा चीफ मिनिस्टर फेलो, जिला पंचायत धार, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ. एच. एल. फूलवरे, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एन. के. ओझा एवं नव नियुक्त जिला संगठक डॉ. के. एस. चौहान के द्वारा छात्राओं को आगे बढ़ाने एवं समस्त कार्यक्रमों में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया l तत्पश्चात कार्यक्रम में रा.से.यो. के गीतों को गाया गया एवं नारों का वाचन कियाl कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लक्ष्मी बघेल, रासेयो स्वयंसेवक कु. प्रीति कुमावत, लोकेश ओथवाल, अंकित सोलंकी द्वारा किया गया। रासेेयो कार्यक्रम में विशेष सहयोग डॉ. आर. सी. घावरी, प्रोफेसर अभय वर्मा, प्रोफेसर सुदीप बिड़ला स्वयं सेवक ललिता मसाने, रोशनी चौहान, पलक बुंदेला, कल्पना बुंदेला, अमृता डावर, अनामिका चौहान, पूजा अडानिया, हरिराम अडानिया, प्रभुलाल चारण,ठाकुर झिंजर,करण डामोर का रहा l वरिष्ठ स्वयं सेवक संदीप चौहान, आशा वसुनिया, पूजा खाटवे, माया वास्केल को सी प्रमाणपत्र प्रदान किया गया एवं अन्य स्वयं सेवक को प्रमाणपत्र का वितरण किया गया l महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ.साधना चौहान, डॉ.अरुणा मोटवानी, प्रोफेसर राजश्री विभूते, प्रोफेसर कविता पाल, डॉ. दारासिंह वास्केल, डॉ. एन. एस. सोलंकी, डॉ. बी. एस. पटेल एवं अन्य स्टाफ उपस्थित थे l आभार डॉ. मीनाक्षी रावल ने माना l






























