Contact News Publisher
अग्रवाल समाज के लोग समाज व राष्ट्र के महादानी व मार्गदर्शक महाराज अग्रसेन की जयंती को बड़े ही उत्साह के साथ मिलकर मनाते आ रहे हैं।
धार@साबिर खान
इस बार भी उनकी 5148 वीं जयंती को ऐतिहासिक ढंग से मनाने के लिए अग्रवाल समाज धार के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल एवं अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति 2023 के सयोंजक नवीन गर्ग की अध्यक्षता में शुक्रवार को कार्यकारणी बैठक का आयोजन संपन्न हुआ जिसमे आगामी 15 अक्टूबर 2023 को अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाने के लिए सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं अन्य सामाजिक लोगों ने भाग लिया। अग्रसमाज के लोग कार्यक्रम संबंधित रुपरेखा में अपने विचारों को अभिव्यक्त कर रहे हैं ताकि जयंती की भव्यता और गरिमा में कोई कमी ना आए। महोत्सव को 7 से 16 अक्तूबर तक मनाने का निर्णय लिया। जिसके बाद चंदा समिति, भोजन समिति,चल समारोह समिति,मेला समिति, सहित विभिन्न समितियों के सदस्यों का गठन हुआ
अग्रबन्धुओ से निवेदन करते हुए कहा कि अग्रसेनयंती को भव्यता देने में हर घर के सदस्य अपना बहुमूल्य योगदान अवश्य दें ताकि जयंती के कार्यक्रम में चार चांद लगे। बैठक में समाज अध्यक्ष योगेश अग्रवाल,अग्रसेन जयंती महोत्सव के सयोंजक नवीन गर्ग, सचिव दीपेश बिंदल,अजय अग्रवाल,कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल,गौरव सांघी,क्रीड़ा मंत्री वैभव अग्रवाल,आयुष अग्रवाल,प्रिंस गोयल,तरुण गर्ग,मीडिया प्रभारी श्याम मंगल सहित श्रीअग्रसेन सोश्यल ग्रुप,श्रीअग्रवाल फेंड्स ग्रुप,श्रीअग्रवाल महिला मंडल,श्रीअग्रवाल सखी समिति,श्रीअग्रोहा थिंकर्स ग्रुप, म.प्र.अग्रवाल महासभा, श्रीअग्रवाल क्रिएटिव थिंकर्स ग्रुप,श्रीअग्रवाल बालिका मंडल,श्रीअग्रोहा क्रिएटिव ग्रुप,श्रीअग्रसेन फ्रेंड्स क्लब,श्रीअग्रवाल दादी परिवार के सदस्य सहित पदाधिकारी मौजूद थे उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी श्याम मंगल लेबड़ ने दी।






























