पीजी कॉलेज धार में प्राचार्य डॉक्टर एस एस बघेल एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ गजेंद्र उज्जैनकर एवं डॉ आर एस मंडलोई के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिसमें प्राचार्य डॉक्टर बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को बहुत सारी चीज सीखना चाहिए और पढ़ाई के साथ-साथ अपनी प्रतिभा मे निखार भी लाना चाहिए तभी हमारा जीवन संतुलित रूप से आगे बढ़ पाएगा हमें और भी चीजों का ज्ञान होना चाहिए जीवन जीने के लिए बहुत जरूरी है।
धार@साबिर खान
कैसे ग्रामीण अंचल से निकलकर के में आज यहां पर सेवा दे रहा हूं । डॉ एन ओझा संबोधित करते हुए कहा कि युवा उत्सव एक ऐसा उत्सव होता है जिससे युवाओं में एक नया शक्ति का संचार होता है अपने प्रदर्शन करने का एहसास होता है अपनों में क्या कमी है और उसमें हम क्या सुधार करेंगे जिससे हम जिला स्तर विश्वविद्यालय स्तर राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर हमारा चयन हो सके
डॉक्टर आरसी घावरी ने कहा कि छात्रों में प्रतिभाएं होती है लेकिन कई बार वह प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं और इसके लिए आपको आगे जाकर पहल करना ही होगी तभी आप में निखार होगा इसके लिए आपको ध्यान रखकर के ट्रेनिंग लेकर के और अपने अंदर निखार लाना पड़ेगा
इस कार्यक्रम में युवा उत्सव प्रभारी डॉक्टर भावना परमार ने छात्र-छात्राओं को बताया की किस दिन कौन-कौन से प्रतियोगिताएं होना है प्रतियोगिता किन-किन स्तरों पर होना है उनके नियम क्या-क्या है और नियमों का पालन करते हुए आपको अपनी प्रस्तुति देना
प्रथम सत्र में कार्यक्रम संचालन डॉक्टर एन एस सोलंकी ने किया। आभार प्रकट डॉक्टर एल एस निंगवाल ने किया द्वितीय सत्र में संचालन डॉक्टर अरुणा मोटवानी ने किया
आभार डॉक्टर निर्भय सिंह सोलंकी ने माना
साथ ही साथ मतदाता जागरूकता की शपथ भी ली गई जिसमें सभी नए एवं जागरूक मतदाताओं को शपथ दिलाई गई कि वह ईमानदारी से अपना वोट डालें और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने हर एक वोट को नींव का पत्थर बना ले मजबूत होगा लोकतंत्र मजबूत होगा तभी हमारा देश मजबूत होगा।
1. पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निकिता सिंगारे बीएससी द्वितीय वर्ष
2. प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रीति कुमावत बीए सेकंड ईयर
द्वितीय स्थान आयुष डावर बीएससी फर्स्ट ईयर
तृतीय स्थान खुशी अलावा ने प्राप्त किया
3.एकल गायन में प्रीति कुमावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
4.समूह गायन में निशा एवं दीपिका प्रथम स्थान प्राप्त किया
एकल गायन समूह गायन में निर्णायक डॉक्टर प्रतीक्षा पाठक डॉक्टर राजश्री विभूति डॉक्टर साधना चौहान थी
इस अवसर पर डॉ प्रदीप शर्मा डॉक्टर आयशा खान डॉक्टर रेखा सिंघल डॉक्टर राज श्री विभूते आई टी प्रभारी डॉ टी सी नरगावे, डॉ लक्ष्मी बघेल डॉक्टर रायकु जमरा डॉ बीएस पटेल डॉक्टर एन एस डावर डॉ एम एल चौहान, डॉक्टर जी पी डांगी डॉक्टर रीना गामी, डॉ सुनील पाठक डॉ बी एस सिसोदिया डॉ राजेश मेड़ा डॉ साधना चौहान डॉ सुभाष सोनी डॉ पी सी चोयल डॉ राजेश कामदार, डॉक्टर अन्ना तिर्की डॉक्टर अभय वर्मा डॉक्टर जितेंद्र कुमार पटेल, डॉक्टर सीमा नागर श्रद्धा श्रीवास, पेपा कमलवा कविता चौहान, डॉक्टर सादिका खान एन एस एस जिला संगठक केसर सिंह चौहान छात्रों में शिव शंकर कटारे तनिष्क जाट कमला भाबर आदि ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उनके ही अथक प्रयास से आज प्रथम दिन का कार्यक्रम सफल रहा है।






























