इस वर्ष भी सावन के छठे सोमवार दिनांक 11 सितंबर 2023 को निकलने वाले भगवान धरनाथ के छबिना,नगर भृमण को लेकर श्री धर्मस्थान रक्षक मण्डल के द्वारा युद्ध स्तर पर विगत कई दिनों से तैयारियां की जा रही थी जो पूर्णता की और है।
धार@साबिर खान
उक्त जानकारी देते हुये मण्डल अध्यक्ष डॉ शरद विजयवर्गीय एव सचिव अजय सिंह ठाकुर (एडवोकेट) बताया की हर वर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान धरनाथ शाही पालकी में विराजमान होकर मांझी समाज के युवाओं द्वारा कंधे पर उठाकर छबीले के रूप में प्रजा का हाल चाल जानने आशीर्वाद देने हेतु नगर भृमण पर निकलेंगे। इस वर्ष यह आयोजन 77 वे वर्ष में होकर पूरी भव्यता के साथ होगा । जिस हेतु श्री धर्म स्थान रक्षक मण्डल के पदाधिकारी ,समस्त कार्यकर्ता एव समस्त भक्त गण कड़ी मेहनत के साथ अपनी अपनी जवाबदारी का निर्वाह करने में लगे हुए है। श्री विजयवर्गीय,एव ठाकुर ने आगे बताया की उक्त धार्मिक आयोजन को देखते हुए धार नगर की धार्मिक जनता में उत्साह है साथ ही मांझी समाज भी उस दिन पूरा एक जैसे वस्त्रों में होकर आयोजन को सुव्यवस्थित रूप देने हेतु पिछले कई दिनों से तैयारी में लगे हुए है। परम्परानुसार इस वर्ष भी धार कलेक्टर महोदय,एव पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा महा आरती के पश्चात गार्ड ऑफ ओनर दिया जायेगा जिसके पश्चात बाबा नगर भृमण पर निकलेंगे, जिसमे बाबा की पालकी सबसे आगे रहेगी एव उसके बाद सारी झांकी अखाड़े,अन्य पार्टियों पीछे,पीछे क्रमबध रूप से झुंड़ती रहेगी।
श्री धर्मस्थान मण्डल धार ने धार नगर की समस्त धर्म प्रेमी जनता से धारेश्वर मन्दिर प्रांगण में 3:30 बजे अपने दल बल के साथ अधिक से अधिक संख्या में उक्त धार्मिक आयोजन छबिना,एव चल समारोह में पधारने का आव्हान किया है।






























