Contact News Publisher
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पितृपुरूष श्रद्धेय श्री कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती जन्माष्टमी पर्व पर गुरूवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा नगर मंडल पदाधिकारियो ने श्री ठाकरे जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
धार@रिपोर्ट टीम भारतीय न्यूज़
इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर और नितेश अग्रवाल , भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष मनीष प्रधान, दीपक सिंह रघुवंशी,मंडल महामंत्री राजेश डाबी, पुरुषोत्तम चौहान, जयराज देवड़ा, उपाध्यक्ष सोनिया राठौर,पार्षद अजित जैन,गौरव जाट,बादल मालवीय, देवेन्द्र रावल, सांसद प्रतिनिधि विकास शर्मा,महेश बोड़ाने, नवनीत जैन,अंकित जैन, हरीश आर्य, मनमीत यादव,यशपाल नागर सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।






























