Contact News Publisher
धार जिला मुख्यालय पर विमुक्ति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम / संगोष्ठी का आयोजन जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव सहित कमेटी के सदस्य , संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
कार्यक्रम में बताया गया कि देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में साहसिक योगदान को दबाने के लिये ब्रिटिश सरकार ने विमुक्त जाति को आपराधिक घोषित कर दिया था। देश की आजादी के बाद 31 अगस्त 1952 में संसद में बिल लाकर इस काले कानून को हटाया गया। तब से देश में 31 अगस्त को विमुक्त जाति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन ,समुदाय के लोगों के लिये विभागो द्वारा संचालित हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन ,समुदाय के लोगों के लिये विभागो द्वारा संचालित हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी गई।