भाजपा जिला कार्यालय पर महिला मोर्चा द्वारा राखी संग पति का आयोजन किया। जिसमे मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज सोमानी, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ममता जोशी मोजूद रहें।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
मोर्चा कार्यकर्ता व पदाधिकारी बहनों ने भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य भाइयों को राखी बांधकर गीतों के माध्यम से आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में कमल खिलाने का वचन लिया। “भैया मेरे कमल के फूल को खिलाना…” के जवाब में भाइयों ने भी “फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में लाडली बहना है।” पक्तियां गाकर वचन निभाने की बात कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर हुए राखी संग पाती कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया। जिसको एलईडी के माध्यम से देखा गया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय पर इस विशेष कार्यक्रम में महिला मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता बहनों सहित पूर्व विधायक मुकाम सिंह किराड़े, जिला महामंत्री प्रकाश धाकड़, जयराम गावर, नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर,नितेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे, जिला कार्यालय मंत्री जगदीश जाट, पूनमचंद फकीरा, महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष निशा शर्मा,डॉली जाधव, सोनू ठाकुर, प्रतिभा शर्मा,विनीता जोशी, सहित बड़ी संख्या में उपस्थित बहनों ने प्रदेश की शिवराज सरकार की योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा शिवराजजी ने लाडली बहना योजना के माध्यम से बहनों को प्रतिमाह 1250 रुपए प्रदान करने सहित अनेक घोषणाएं की हैं। यह बहनों को राखी का उपहार होकर उन्हें संबल प्रदान करेगा। उपस्थित बहनों ने भाइयों को आशीर्वाद देते हुए आगामी चुनाव में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र व लोकसभा क्षेत्र में प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाने तथा भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष श्री सोमानी ने बहनों को आश्वस्त किया कि इस बार जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों पर कमल खिलाकर बहनों को उपहार स्वरूप भेंट करेंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।






























