केन्द्रीय विद्यालयीन रीजनल शालेय बैडमिंटन स्पर्धा में के.वि.धार के शटलरो का शानदार प्रदर्शन जान्हवी भाटी एवं उद्धव भार्गव ने जीता “विजेता” का खिताब, प्रिया सिसोदिया को उप विजेता का खिताब।
धार@साबिर खान
विगत दिवस भोपाल एवं ग्वालियर के केन्द्रीय विद्यालय में खेली गई क्रमशः बालिका एवं बालक की “रीजनल शालेय बैडमिंटन स्पर्धा” में केन्द्रीय विद्यालय धार के प्रतिभावान शटलर्स जान्हवी भाटी, उद्धव भार्गव, प्रिया सिसोदिया ने अपने अपने आयु वर्गों में शानदार खेल का प्रदर्शन कर करते हुए विजेता एवं उप विजेता का खिताब जीतकर एक बार फिर धार का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित किया है। उक्त जानकारी देते शरदचंद्र निगम संस्था अध्यक्ष ने बताया कि जान्हवी भाटी ने अंडर 17 बालिका का एकल वर्ग के लिग मुकाबलों में आस्था सोनी को 15-4, अदिति पाठक को 15-6,से तथा सेमीफाइनल में सुहानी द्विवेदी को 15-5,15-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में जान्हवी ने अश्लेषा तिवारी को 15-14,15-9 से पराजित कर “रीजनल शालेय विजेता” का खिताब लगातार दूसरी बार जीता। उद्बव भार्गव ने ग्वालियर में खेली गई “रीजनल शालेय बैडमिंटन स्पर्धा” में अंडर 14 बालक एकल के प्रारंभिक मुकाबलो में नैतिक मेरठिया ( भोपाल ) को 11-3,11-1 से वैदिक सेन (नीमच) को 11-1 11-1 से, अनुज गोहर (बेतूल) को 11-1,11-3 से तथा सेमीफाइनल में धनंजय भार्गव (शिवपुरी)को 15-8,15-10 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में उद्धव ने तन्मय एस गनफडे को 15-9,15-7से पराजित कर “रीजनल शालेय विजेता” का खिताब लगातार दूसरी बार जीता। ज्ञात रहे जान्हवी एवं उद्धव इसके पूर्व में भी शालेय स्पर्धा में विजेता का खिताब जीत चुके हैं। प्रिया सिसोदिया ने अंडर 14 बालिका एकल वर्ग में अपने सभी लिग मुकाबले जीतने के बाद सेमीफाइनल में आराध्या को 15-3,15-6 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में याशिका डोंगरे ने प्रिया सिसोदिया को तीन मैचों के संधर्षपूर्ण कड़े मुकाबले में 15-12,8-15,15-11 से पराजित किया। स्पर्धा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जान्हवी ,उद्धव , प्रिया का आगामी केन्द्रीय विद्यालयीन राष्ट्रीय शालेय बैडमिंटन स्पर्धा में भाग लेने हेतु चयन संभावित है। उक्त सभी खिलाड़ी राजा देवीसिंह बैडमिंटन हाल पर नियमित अपने प्रशिक्षक सुधीर वर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर लगातार राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। भुपेंद्र जोशी सचिव लिटिल शटलर ग्रुप,सलीम खान सचिव डीडीबीए तथा ग्रुप के सभी पालकगणो ने जान्हवी , उद्धव, प्रिया को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई एवं हार्दिक शुभकामना प्रेषित की है।






























