मध्यप्रदेश संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आज धार जिले के समस्त मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघ के समस्त अधिकारी और कर्मचारियों ने एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर अभिव्यक्ति स्थल त्रिमूर्ति चौराहे पर धरना दिया।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
धरने का नेतृत्व लिपिक वर्गीय कमर्चारी संघ के उपप्रांताध्यक्ष गंगासिंह सिसौक्दिया, लिपिक वर्ग कमर्चारी संघ के जिला अध्यक्ष सुनील कानूनगो, कोषाध्यक्ष मंगेश द्विवेदी, उपाध्यक्ष नरेश सोलंकी, सचिव प्रदीप जोशी, मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव भारत सिंह ठाकुर, लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दंगलदास बैरागी, राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संतोष निगले, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष सुश्री तरुणा काले, मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के जिला अध्यक्ष महेंद्र सारस सहित अन्य कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने 39 सूत्रीय मांगपत्र का वाचन कर ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। कर्मचारियों ने अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए गगन भेदी नारो के शासन से आग्रह किया है कि हमारी सभी मांगों का निराकरण तत्काल किया जाए। इस दौरान लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के तहसील अध्यक्ष प्रीतेश मालवीय, दीपक गायकवाड़, प्रवीण सुखरासी, अखिलेश दुबे और भारी संख्या में संघ की नारी शक्ति के रूप में प्रमिता सोनी, अनिता बोरसे, संगीता बरिया आदि उपस्थित रही। जानकारी लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के जिला सचिव प्रदीप जोशी ने दी।






























