धार जिले कानवन थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। पूर्व में जहां कुसावदा के ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर गांव में हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की थी।
कानवन@टीम भारतीय न्यूज़
वहीं ग्राम मनासा के फोरलेन स्थित माताजी मंदिर में बीती रात चोरों ने हाथ साफ किया है। ग्रामीणों ने कानवन थाने पर ज्ञापन के माध्यम से जानकारी देते हुए ने बताया कि फोरलेन स्थित माताजी मंदिर पर ताला तोड़कर चोरों ने माताजी का चांदी का छत्र, तांबे का त्रिशूल, दान पेटी का ताला तोड़कर करीबन 50 हजार रूपए नगदी पर हाथ साफ किया है। घटना की जानकारी मंदिर के पुजारी अंकित सुरेशचंद्र ने ग्रामीणों को दी। जिस पर ग्रामीणों द्वारा पुलिस थाना कानवन को सूचना दी। उपनिरीक्षक राजेश चौहान ने मंदिर पहुंचकर मौका मुआयना किया। ग्रामीण गिरधारी लाल धराना, घनश्याम कोयल, राजेश बराड़िया, सुरेश यादव, राहुल जायसवाल ने बताया कि मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जिसमें चोरी की घटना वाली रात्रि में घटना को अंजाम देने वाले अपरिचित लोग मंदिर के आसपास घूमते दिखाई दे रहे हैं।






























