Contact News Publisher
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में लार्सन एन्ड टुब्रो लिमिटेड फैक्ट्री पीथमपुर के सहयोग से पर्यावरण को सहेजने की मुहिम प्रोजेक्ट ग्रीनहैंड्स के तहत पुलिस लाइन में 600 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए जिसमे नीम,शीशम,जामुन,आम,कनेर आदि शामिल है।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
मांडव नाक स्थित पुलिस लाइन में गर्मी में पानी की कमी एवं छाया की कमी रहती है।पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने इस समस्या के समाधान के लिए वृक्षारोपण को सबसे महत्वपूर्ण बताया।वृक्ष वर्षाजल को भी आकर्षित करते है साथ ही छाया एवं सुंदरता को भी बढ़ाते है।पुलिस लाइन में रक्षित निरीक्षक श्री पुरुषोत्तम बिश्नोई एवं उनकी टीम , एल & टी कंपनी से समीर पाटीदार जी,वेमुला नागेंद्र बाबू,चंदन सिंह,सार्थक आल्या,आदर्श नायक जी एवं टीम के सहयोग से वृक्षारोपण किया गया।






























