पटवारी एकता जिंदाबाद के नारों से गूंजा तहसील परिषर..
लहार@टीम भारतीय न्यूज़
आज पटवारियों ने मुख्यमंत्री महोदय के नाम तहसीलदार लहार को ज्ञापन सौपा जिसमे इन मुद्दों को प्रेषित किया गया कि मध्यप्रदेश में पटवारियों को वर्ष 1998 में निर्धारित किये गए वेतनमान के अनुसार ही वर्तमान वर्ष 2023 में वेतन दिया जा रहा है बिगत 25 वर्षों में प्रदेश के पटवारियों के वेतनमान में कोई वृद्धि नहीं की गई है जबकि पटवारियों से पूरे सेवाकाल में कार्य लेने वाले राजस्व विभाग एवं उसकी पदस्थापना वाले भू अभिलेख विभाग के सभी पदोचत पदों (राजस्व निरीक्षक,नायब तहसीलदार, सहायक अधीक्षक भू अभिलेख, तहसीलवार अधीक्षक भू अभिलेख) के वेतनमान में कई बार वृद्धि की गई। पटवारी वेतनमान 2800 हेतु भी आपके द्वारा वर्ष 2007 पटवारी महाअधिवेशन सनावद में घोषणा की गई थी, माननीय राजस्व मंत्री महोदय द्वारा प्रांताध्यक्ष मप्र पटवारी संघ भोपाल को 2800 पे-ग्रेड किये जाने का लिखित आवासन भवदीय के निर्देशानुासर दिया गया था, जिसके क्रियान्वयन का प्रदेश के पटवारी को इन्तजार है महोदय द्वारा कानून में संशोधन कर मध्यप्रदेश के पटवारियों की एक उस पद का अतिरिक्त कार्य सीमांकन तो दिया गया परंतु समान कार्य समान वेतन के आधार पर राजस्व निरीक्षक का वेतनमान नही दिया गया। अस्तु समान कार्य समान वेतन को लागू करते हुए पटवारी को राजस्व निरीक्षक के समान पे ग्रेड 2800 दिया जाये| (2) समयमान वेतन-प्रदेश के पटवारियों को ग्रेड पे के सापेक्ष समयमान वेतन दिया जा रहा है, जबकि विधि अनुसार पद के सापेक्ष समयमान वेतन प्रति 10 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर दिया जाना चाहिये। जब कि मध्यप्रदेश में पटवारी संवर्ग को समयमान वेतन पद के सापेक्ष ना होकर पेड़ के सापेक्ष में दिया जाता है अतः पद के सापेक्ष समयमान वेतन दिये जाने के आदेश प्रसारित किये जाने ।
(3) पदजति विगत कुछ माह पूर्व राजस्व विभाग के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक के पदों से क्रमश: डिप्टी कलक्टर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार पदों पर पदोघति दी गई किन्तु प्रशासन की रीड की हड्डी कहे जाने वाले पटवारी पद को ही भेदभाव तरीको से इस पदअति से वंचित रखा गया है, जबकि उक्त सभी पदों पर एक साथ पदोन्नति दी तो सिर्फ पटवारी के साथ ही भेदभाव क्यों किया गया राजस्व निरीक्षक के रिक्त पदो को पटवारियों को पदोप्रति कर भरे जायें।
(4) मनो में बढ़ोत्तरी – विगत दस वर्षो से अधिक समय से पटवारी के किसी भत्ते में कोई वृद्धि नहीं की गयी है। माननीय द्वारा तीन सदस्यीय भत्ता समिति को दिये गये प्रजेन्टेशन में संघ के पत्र क्रमांक 1588/ पट संघ / 2023 दिनांक 06.02 2023 के द्वारा गृह भाडा मला (अन्य कर्मचारियों के अनुसार वेतन का निर्धारित प्रतिशत), अतिरिक्त हल्के का मत्ता (10000 रुपये) यात्रा भत्ता (3000 रुपये) अन्य विभागों के कार्य हेतु मत्ता (5000 रुपये) मोबाइल एवं डाटा भत्ता (1000 रुपये) एवं कार्यालय भत्ता (2000 रुपये) की माँग महंगाई के अनुसार की गयी है, जिसमें सहानुभूतिपूर्वक विचार कर वृद्धि के आदेश प्रसारित किये जाने
(5) अवश्यक संशाधनों की उपलब्धता कराने हेतु निवेदन है कि मध्य प्रदेश के सभी पटवारियों द्वारा केन्द्र व राज्य शासन की विभिन्न विभागों की अनेक योजनाओं (पी.एम. किमान सी.एम. किमान, स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना, धारणाधिकार, गिरदावरी फसल कटाई प्रयोग का कार्य द्वारा एप पर उनके निजी मोबाइल से किया जा रहा है. म.प्र. पटवारी संघ द्वारा विगत कई वर्षों में कई बार आपन प्रस्तुत कर शासन से उक्त कार्यों के लिये स्तरीय समाधन (अपडेटेड मोबाईल ) की मांग की गई परंतु आज दिनांक तक उक्त संबंध में समाधन उपलब्ध कराने हेतु कोई कार्यवाही नहीं की गई। निवेदन है कि पाँच वर्ष से अधि पूर्व मात्र कुछ हजार पटवारियों को दिये गए निम्न कीमत के मोबाईल आउट डेटेड हो चुके हैं जो यदि चल भी रहे हो तो उनमें से नहीं चलता है। पटवारियों को उनके कार्य हेतु संसाधन (मोबाईल एवं ई.टी. एस. मशीन, रोवर मशीन) उपलब्ध कराने की जावे निवेदन है कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय से दिनांक 26/05/2023 को मांगो के संदर्भ में समक्ष में किये गये निवेदन पर नीद्वारा दिया गया था कि वह पचारियों के सात का नकारात्मक समाधान करे इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, प्रांतीय प्रवक्ता अर्चना भदोरिया, तहसील लहार अध्यक्ष कमल सिंह कौरव, मिहोना तहसील अध्यक्ष विजय सिंह सेंगर जिला उपाध्यक्ष हेमंत शर्मा एवम तहसील लहार एवम मिहोना के समस्त पटवारीगण मौजूद रहे ।






























