प्रदेश संगठन के आह्वान पर भाजपा की विकासशील, संवेदनशील सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा सोशल साइट्स पर लगातार भ्रामक दुष्प्रचार कर सरकार व शासन-प्रशासन की छवि धूमिल करने के विरोध स्वरूप उचित कार्रवाई करने हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी के निर्देश पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे एवं भाजपा धार नगर द्वारा शनिवार को पुलिस अधीक्षक के नाम एएसपी डॉ इंद्रजीत को ज्ञापन सौंपा।
धार@साबिर खान
ज्ञापन का वाचन नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर ने किया।
ज्ञापन सौंपने के दौरान श्री पांडे ने बताया कि विगत दिनों कांग्रेस के नेताओं द्वारा किए गए ट्वीट पर कुछ समाचार पत्रों की कटिंग में कमिशन की मांग संबंधित एक पोस्ट देखी गई जिसमें लिखा था कि मध्य प्रदेश में ठेकेदार के संघ ने हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है। साथ ही किसी समाचार पत्र की कटिंग शेयर की हुई थी जिसका हैडिंग ‘सोशल मीडिया पर वायरल पत्र-पेटी कांट्रेक्टर की चिट्ठी लिखा-50 प्रतिशत मांगा जा रहा है ,जांच करो’ लिखा हुआ था। साथ ही एक पत्र भी उसे पर संलग्न था।
छवि धूमिल करने हेतु कर रहे भ्रामक प्रचार
भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री राठौर ने ज्ञापन का वाचन करते हुए कहा कि विगत दिनों 25 जुलाई को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्विटर हैंडल से भ्रामक पोस्ट किया गया और एक प्रेस कटिंग शेयर की गई, किंतु मध्यप्रदेश भाजपा विधि प्रकोष्ठ द्वारा इसका इसकी तथ्यात्मक वास्तविकता की जांच की गई तो ज्ञानेंद्र अवस्थी और लघु एवं मध्यम वर्ग श्रेणी संविदाकार संघ के नाम की कोई जानकारी ही नहीं मिली। कांग्रेस आज प्रदेश में भाजपामय वातावरण से बौखलाकर जनमानस में छवि धूमिल करने हेतु इस प्रकार के भ्रामक दुष्प्रचार कर रही है इस पर कठोरतम कार्रवाई की जाए ।
ज्ञापन सौंपने के दौरान ठाकरे नगर मंडल अध्यक्ष नीतेश अग्रवाल, वरिष्ठ नेता जगदीश जाट, विवेक गौड़, दीपक शर्मा, संजय शर्मा, पार्षद छगन परमार, अनिल गेहलोत, नगर महामंत्री जयराज देवड़ा, नगर उपाध्यक्ष सोनिया राठौर, रॉकी आहूजा, अनिल यादव, दीपक रघुवंशी, सोनू रघुवंशी, करण पटेल, सन्नी होड़ा, मनमीत यादव, विशाल निगम, हरीश आर्य, बादल चौहान सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।






























