युगांडा में खेली गई पैरा बैडमिंटन इन्टरनेशनल स्पर्धा में ग्रुप के प्रतिभावान पैरा बैडमिंटन राष्ट्रीय खिलाड़ी (भिण्ड निवासी) राहुल सिंह विमल ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए (एस-यू 5 ) पुरूष युगल वर्ग में कांस्य पदक जीतकर एक बार फिर धार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
धार@साबिर खान
उक्त जानकारी देते हुएं संस्था अध्यक्ष शरदचन्द्र निगम ने बताया कि राहुल ने पहली बार अपने स्वयं के व्यय पर पैरा बैडमिंटन की अंतराष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेते हुए (एस-यू 5) पुरूष युगल में कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर अपनी पहचान बनाई है। स्पर्धा के पुरूष एकल वर्ग के पहले दौर में राहुल ने आयो सेवरीन कनासा(Togo) को 21-7,21-7 से दूसरे दौर में परीक्षित प्रसाद(भारत) को 21-4,21-5 से पराजित किया तथा तीसरे दौर में पाबेलो सेरियोना (Spain) से राहुल 21-12,21-8 से पराजित हुए । ग्रुप में तीन में से दो मैच जीतकर राहुल ने पुरूष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई । क्वार्टर फाइनल में राहुल भारत के ही देव राठी से 16-21,12-21 से पराजित हुए। पुरूष युगल वर्ग के प्रारंभिक मैचों में राहुल सिंह एवं सुनील पनवार की जोड़ी ने मामाडू एंड्रो एवं आयो सेवरीन कनासा (Togo& Cameroon)की जोड़ी को 21-4,21-5 से तथा दूसरे दौर में वालिद इलसाईड एवं मोहम्मद इस्माइल(Egypt )की जोड़ी को 21-5,21-7 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई । सेमीफाइनल में राहुल और सुनील की जोड़ी रवि पाल एवं वंश उपाध्याय ( भारत) की जोड़ी से तीन मैचों के संधर्षपूर्ण कड़े मुकाबले में 18-21,22-20,5-21 से पराजित हुए । राहुल ने पुरूष युगल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर अपने केरियर का पहला अंतर्राष्ट्रीय पदक ( कांस्य पदक) जीता । ज्ञात रहे राहुल सिंह विगत एक वर्ष से स्थानीय राजा देवीसिंह बैडमिंटन हाल में अपने प्रशिक्षक सुधीर वर्मा के मार्गदर्शन में गहन प्रशिक्षण प्राप्त कर लगातार अपने खेल के स्तर को निखार रहे हैं।राहुल सिंह की उक्त अंतराष्ट्रीय उपलब्धि पर हेमेंद्रसिह पवार अध्यक्ष डीडीबीए, राजेश सांख्य जिला खेल अधिकारी, सलीम खान सचिव डीडीबीए, भुपेंद्र जोशी सचिव लिटिल शटलर ग्रुप, सहित सभी सम्माननीय पालकगण एवं वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ियों ने राहुल को बधाई एवं हार्दिक शुभकामना प्रेषित की है।


































