भारत के समीर वर्मा(पाल) ने स्लोवेनिया योनेक्स खुली अंतरराष्ट्रीय चैलेंज बैडमिंटन स्पर्धा मैं श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की।
धार@साबिर खान
ज्ञात रहे समीर ने लगभग पांच वर्ष बाद अंतरराष्ट्रीय खिताब हासिल किया है। उक्त जानकारी देते हुए शरदचन्द्र निगम संस्था अध्यक्ष ने बताया कि विगत दिवस स्लोवेनिया के मरिबोर में खेली गई उक्त स्पर्धा के फाइनल मुकाबले मे स्पर्धा में छठवें क्रम प्राप्त धार म.प्र. के समीर वर्मा ने विश्व नंबर 61 ताइपेई के सु लि यांग को 45 मिनट में 21-18, 21-14 से पराजित कर अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता । 57 विश्व वरीयता क्रम प्राप्त समीर ने सेमीफाइनल में 141 विश्व वरीयता क्रम प्राप्त क्वालीफायर ताईपेई के हुआंग यु काई को एक घंटे में 21-14, 17-21,21-15 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई थी। वर्ष 2018 में तीन विश्व टूर सुपर खिताब हासिल कर चुके समीर अपनी इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि से बहुत संतुष्ट हैं । समीर ने यह छठवां अंतरराष्ट्रीय चैलेंज/सीरिज खिताब जीता है। उन्होंने वर्ष 2015 में चार फाइनल खेलते हुए तीन खिताब जीते। यूरोप में समीर के नाम यह दूसरा अंतरराष्ट्रीय खिताब है। इसके पहले वे वर्ष 2018 में स्विस खुली सुपर 300 स्पर्धा जीते चुके हैं । समीर की उक्त अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर हेमेंद्रसिह पवार अध्यक्ष डीडीबीए, राजेश सांख्य जिला खेल अधिकारी, भुपेंद्र जोशी सचिव लिटिल शटलर ग्रुप, सलीम खान सचिव डीडीबीए सहित पालकगण ने बधाई प्रेषित कर शुभकामना दी।






























