मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक महोदय श्री सुधीर कुमार सक्सेना द्वारा कल दिनांक 10.12.2022 को प्रदेश व्यापी नाईट काम्बिंग गस्त आपरेशन अभियान करने हेतु समस्त जोनल पुलिस महानिरीक्षको, उप पुलिस महानिरीक्षको व समस्त पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया था।
धार@साबिर खान
उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर रेंज इन्दौर(ग्रामीण) श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर(देहात) श्री चंद्रशेखर सोलंकी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक धार श्री आदित्य प्रताप सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री देवेन्द्र पाटीदार एवं जिलें के समस्त एस.डी.ओ.पी./सी.एस.पी. महोदय के नेतृत्व में जिलें के समस्त थाना प्रभारियों को फरार आदतन अपराधी , फरार वारंटी, जिला बदर अपराधियों की धड़पकड़ हेतु जिलें में अधिक से अधिक पुलिस बल के साथ काम्बिंग गस्त करने हेतु आवष्यक दिशा निर्देश जारी कर उचित कार्यवाही हेतु लगाया गया था।
धार पुलिस द्वारा 10 राजपत्रित अधिकारियों व 545 पुलिस बल के साथ रात्रि 10:00 बजे से सुबह 05:00 बजे तक पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिए गए टास्क अनुसार अपने-अपने थाना क्षेत्र में सघन काम्बिंग गस्त की। गस्त के दौरान धार पुलिस टीम ने कुल 159 गिरफ्तारी वारंटी, 115 स्थाई वारंटियों, 10 इनामी बदमाशों को गिरफतार किया। पकड़े गए 10 इनामी बदमाशों विभिन्न थानों के गंभीर अपराधों में लम्बे समय से फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी पर वरिष्ट अधिकारियों द्वारा कुल 65,000/- रू. का इनाम उद्घोषित किया था। गस्त के दौरान पुलिस टीम द्वारा कुल 160 निगरानी बदमाश के साथ 03 जिला बदर बदमाशों को चेक किया गया। इसके अलावा जिला अंतर्गत कुल 167 बैंको की चेक करते कुल 67 बैंक गार्ड एवं 172 एटीएम चके करते 61 गार्ड उपस्थित मिले।






























