दमोह टीआई विजय राजपूत के नेतृत्व में आए दिन मिल रही है पुलिस को सफलता में अभी कुछ दिन हत्या के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया और कल दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस दमोह अवैध रूप से हथगोला लिए पकड़ा
दमोह@चतुर्भुज बिट्टू दुबे
दमोह जिले में घटित हो रही घटनाओं पर एवं आरोपियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण करने एवं सूचना तंत्र को मजबूत करने हेतु निर्देशित किया गया था जो अपराध अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं दमोह टीआई के नेतृत्व विजय राजपूत टीम गठित की गई थी जो दिनांक 07/12/2022 को थाना प्रभारी कोतवाली पृथक पृथक टीम गोवंश की तस्करी की शिकायत तस्दीक एवं रेड कार्यवाही करने रवाना हुए थे जो दौरान रेड कार्रवाई उर्दू स्कूल के पास मेन रोड में एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में अंधेरे का सहारा लेकर जो खड़ा मिला जो टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा एवं तलाशी ली गई तलाशी के दौरान पाया गया कि आरोपी एक नग देसी हथगोला लिए मिला एवं पुलिस की दूसरी टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई सीता बावरी मरघटा के पास एक व्यक्ति संदिग्ध सामान लिए हुए खड़ा हुए जो सूचना तस्दीक हेतु टीम रवाना हुई जो टीम के द्वारा आरोपी की घेराबंदी कर पकड़ा गया और उसकी तलाशी ली गई तलाशी के दौरान आरोपी के पास देशी हथगोला मिला आरोपी से हथगोला जप्त किया गया एवं गिरफ्तार किया गया तथा उक्त आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक,918/22 एवं919/22 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया आरोपियों को माननीय न्यायालय जेआर पर, पेश किया गया
गिरफ्तार किए गए आरोपी।
1, आकाश डूटा पिता रियाज कुरेशी उम्र 25 साल निवासी कसाई मंडी बजरिया वार्ड नंबर 7 थाना कोतवाली दमोह
2, भूरा उर्फ सफीक पिता शरीफ कुरैशी, उम्र 36 साल निवासी बजरिया वार्ड नंबर 7 थाना कोतवाली दमोह
नोट-उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में गोवंश वध एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की कई अपराध पहले से पंजीकृत है।
जप्त मशूरूका, दोनों आरोपियों से एक ,एक नग देशी हथगोला।
सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों के नाम, थाना प्रभारी निरीक्षक विजय राजपूत टीआई दमोह, उप निरीक्षक रोहित द्विवेदी,उनि, संतोष सिंह, सउनि, अवतार सिंह सउनि, रघुराज सिंह,सउनि गोविंद सिंह, सउनि रघुवीर सिंह प्रधान आरक्षक 431 भगवत कुर्मी,470 महेंद्र,242 राजेश,259 हीरालाल आर, 589, देवेंद्र, 09 नवीन, चा आर,06, आकाश 885 शुभम, 744 कृष्णकांत आरक्षक, 599, स्वाती,258 रितिका, 889 साक्षी का सराहनीय योगदान रहा और इस संबंध में जब टीआई विजय राजपूत से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अपराधियों पर नियंत्रण रखने के लिए यह कार्यवाही चलती रहेगी क्योंकि दमोह को अपराध मुक्त बनाना है।






























