Contact News Publisher
मध्यप्रदेश हज वेलफेयर सोसायटी के सेक्रेट्री मोहम्मद ज़ुबैर क़ुरैशी की बेटी फ़ाज़िला फातमा ने शानदार सफलता हासिल कर न सिर्फ अपने माँ-बाप, अपने शहर बल्कि समाज का भी नाम रौशन किया है।
धार@साबिर खान
बधाई की पात्र हे तन्ज़िला और उनके माता पिता, चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी में 27-30 नवम्बर तक चली नेशनल किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में धार मध्यप्रदेश की नौंवी क्लास की फ़ाज़िला फातमा ने (42-47 किलो ग्राम की) श्रेणी में राजस्थान को हराकर गोल्ड मैडल अपने नाम किया।
हज वेलफेयर सोसायटी इस शानदार कामयाबी पर ज़ुबैर भाई और बेटी को पुनः बधाई देती है गौरतलब है कि 26 मार्च 22 को धार में ज़ुबैर भाई ने अपनी फर्म सोल्जर ऑटो डील की उद्घाटन में भी अपनी दोनो बेटियों ज़ोया फातमा और फ़ाज़िला फातमा के हाथों करवाई थी, उक्त जानकारी आल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी धार जिला मीडिया प्रभारी आजम राही द्वारा दी गई।






























