Contact News Publisher
खरगोन शहर के चिश्तिया नगर में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर खुद की जीवनलीला समाप्त कर ली ।
खरगोन@रज़ाक खान
बताया जा रहा हैं की घटना के वक्त परिवार विवाह कार्यक्रम में गया था जबकि वापस लौटने पर युवक को फंदे पर झुलता देख परिवार के होश उड़ गए। मिली जानकारी अनुरुप 32 वर्षीय वसीम मंसूरी पत्नि और बच्चों के साथ किराये के मकान में रहता था। मृतक की पत्नि सायरा ने बताया कि वसीम मैकेनिक का काम करता हैं और पिछले 3 माह से काम पर नहीं जा रहा था इसी परेशानी के चलते पत्नी घर का दरवाजा बाहर से लगाकर गई। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गईं जबकि पुलिस ने पंचनामा बनाकर मामला जांच में लिया।






























