दमोह जिले में लगातार सूने में हों रही नकबजनी की घटनाओं को लेकर श्री मान पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी थानों में पृथक-पृथक टीम गठित कर चोरी की वारदात करने वाले बदमाशों की धरपकड़ एवं चोरी गए मशरूका जब्त करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था।
दमोह@चतुर्भुज बिट्टू दुबे
जो पुलिस अधीक्षक दमोह निर्देशन मैं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह व नगर पुलिस अधीक्षक दमोह को कार्यवाही हेतु मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित किया जाकर मामले में बदमाशों की तलाश पतारसी लगातार की जा रही थी जिस तारतम्य में दिनांक 26 नवम्बर 2022 को थाना प्रभारी निरीक्षक विजय राजपूत थाना कोतवाली द्वारा गठित टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार चोरी नकबजनी की घटना कर रहे। छोटू उर्फ शुभम जाटव पिता पहलाद जाटव उम्र 24 साल निवासी मांग आज वार्ड नंबर 5 पथरिया फाटक दया उर्फ दयाराम जाटव उम्र 24 साल मांग आज वार्ड नंबर 6 पथरिया फाटक
सोनू उर्फ सौरभ पिता प्रकाश कुशवाहा उम्र 22 साल निवासी सिविल वार्ड नंबर 9 खजूरी मोहल्ला दमोह
नंदू उर्फ नरेंद्र अहिरवाल कुंजन अहिरवार उम्र 22 साल निवासी मांगज वार्ड नंबर 1 यूनिक एजेंसी के सामने दमोह दस्तयाब कर मामले में पूछताछ की जो उक्त गैंग के द्वारा थाना कोतवाली के 1अप.क्र. 319/22 धारा 457, 380 के तहत
2.अप.क्र.462/22 धारा 457, 380 के तहत
3.अप.क्र.653/22 धारा 457, 380 के तहत मैं पंजीबद्ध अपराधों में सूने मकान एवं शादी कार्यक्रमों में की गई चोरी के संबंध में खुलासा किया जो उक्त लड़कों से सुने मकानों एवं शादी विवाह कार्यक्रमों में चोरी किया गया मशरूका सोने की अंगूठी 5 नग सोने की झुमकी 2 जोड़ी 4 नग सोने के मंगलसूत्र 2 नग सोने की लोंग 3 नग चांदी की पायल 8 जोड़ी चांदी की बिछिया 5 जोड़ी चांदी की चेन 1 चांदी के सिक्के 4 चांदी का कडडोरा 4 बच्चे के कंगन चांदी के 1नग कुल कीमत237700 रुपए जप्त किए गए आरोपी गणों की गिरफ्तारी की जांच न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
विशेष भूमिका-उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक विजय राजपूत उपनिरीक्षक रोहित द्विवेदी, उप निरीक्षक डी पी दुबे, उप निरीक्षक आलोक तिरपुडे , सहायक उपनिरीक्षक
अल्जार सिंह प्र आर हीरालाल ,प्र आर अनिल गौतम, आर 228 नरेंद्र, 06 आकाश, 09 नवीन,589 देवेंद्र, आर565 भूपेंद्र,आर 564 ओम प्रकाश ,आर767 जितेंद्र ,आर541 राजकुमार






























