राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर पत्रकारों का हुआ प्रशिक्षण शिविर और सम्मान समारोह, औद्योगिक नगरी पीथमपुर प्रेस क्लब के पत्रकार प्रशिक्षण शिविर एव पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ।
धार@साबिर खान
समारोह में सर्व प्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह के अतिथि पंडित छोटू शास्री अध्यक्ष धार जिला पत्रकार संघ, पूर्व नगर पुलिस अधीक्षक डी के तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र यादव, नगर पुलिस अधीक्षक पीथमपुर तरुणेद्र सिंह बघेल, एस डी ओ पी धामनोद राहुल कुमार खरे, थाना प्रभारी धामनोद राजकुमार यादव की गरिमामई उपस्थिति में आयोजन की शुरुआत हुई।
उपस्थित पत्रकारों को पत्रकारिता में कार्य के दौरान आने वाली समस्याओ को लेकर चर्चा हुई। वही वरिष्ठ पत्रकार और उपस्थित अधिकारियोंने पत्रकारिता के गुर सिखाए वही अतिथियों का शाल श्रीफल और सम्मान पत्र देकर स्वागत किया। प्रशिक्षण में उपस्थित पत्रकारों को प्रशिक्षण प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर साबिर खान,
अनिल कुमार तोमर, कमलसिंह सोलंकी, सुनील कुमार उपाध्याय, कपिल तिवारी, नरेंद्र तेनीवाल, अमित वर्मा, दीपक सिंह चौहान, वाहिद मंसूरी, मोहम्मद अंसार,समीर खान, राजेश नवले,फरीद शेख, दिनेश सोनवानिया, जैद अहमद शेख, राजकुमार सोलंकी, आसिफ खान,नवीन मेहर, धन्नालाल बडगुजर, कैलाश सागर, कामिल मेहर, सुनील ठोसरे, अमित त्रिवेदी, अमित अतुलकर, आशीष डाबी, विशाल कुमरावत, प्रीति मंडोड, कैलाश चंद्र शर्मा, अमजद पटेल, संजय सोनगरा,प्यारेलाल मीणा, नितेश राठौड़, लोकेश राठौड़, आकाश सागर,आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पत्रकार कामिल मेहर द्वारा सभी का आभार माना गया।






























