Contact News Publisher
बीबीडी बैडमिंटन अकादमी लखनऊ में दिनांक 19 नवंबर से 23 नवंबर तक खेली जाने वाली मिनी सब जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भाग लेने हेतु धार के प्रतिभावान शटलर माधव भार्गव एवं पार्थ शर्मा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे ।
धार@साबिर खान
उक्त जानकारी देते सुधीर वर्मा बैडमिंटन प्रशिक्षक ने बताया कि माधव भार्गव एवं पार्थ शर्मा” सब जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप “में अंडर 13 बालक युगल वर्ग में म.प्र. दल का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा में “राज्य विजेता” का खिताब जीतने वाले माधव एवं पार्थ उक्त स्पर्धा हेतु चयनित हुए है। माधव एवं पार्थ को स्पर्धा में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पदक जीतने हेतु ग्रुप के पालकगणो अग्रिम शुभकामना प्रेषित की है।






























