मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संगठन प्रांत अध्यक्ष महेंद्र जी शर्मा प्रांत महामंत्री अजय दुबे के आह्वान पर 2 अक्टूबर की पूर्व संध्या दिनांक 1 अक्टूबर 2022 को गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर समय 4:00 से 5:00 के बीच धार हटवाड़ा चौक महात्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 20 सूत्री मांगों का ज्ञापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दिया।
धार@साबिर खान
संगठन का ये प्रथम चरण का आंदोलन रहा।
जिसमें प्रमुख मांग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का नाम परिवर्तन करना स्थाई कर्मचारी को नियमित करना अंशकालीन कर्मचारी को स्थाई करना एवं बंधुआ मजदूर की तरह अंशकालीन पर कार्यरत कर्मचारियों को स्थायीकरण का लाभ दिया जाना दैनिक वेतन भोगी को नियमितीकरण की कार्रवाई मध्य प्रदेश शासन के तहत 2007 से 2016 के बीच के कर्मचारियों को नियमितीकरण किया जाना था । सीधी भर्ती पर रोक स्थाई कर्मचारियों को सातवां वेतन का लाभ ग्राम कोटवारों को दैनिक वेतन कलेक्ट्रेट दिया जाना आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका बहनों को स्थायीकरण किया जाना आउटसोर्स कर्मचारी जो स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों में ठेकेदार के द्वारा भर्ती की जा रही है जिसमें कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। करके कर्मचारियों को शासकीय सेवा का पूर्ण लाभ नहीं प्राप्त हो रहा है इन्हें भी शासन स्तर पर स्थाई या संविदा पद पर लेकर कार्य लिया जावे कर्मचारियों का भविष्य व परिवार का भविष्य अंधकार में होने से मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संगठन के आह्वान पर हमारी जायज मांगों को लेकर 1 घंटे का सत्याग्रह धरना प्रदर्शन समय 4:00 से 5:00 के बीच में गांधी प्रतिमा के सामने हटवाड़ा धार में किया गया।
उक्त कार्यक्रम में सफल बनाने के लिए संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष कैलाश जी चौधरी शैलेंद्र जी तिवारी स्वास्थ्य विभाग एवं मध्य प्रदेश शासन के मान्यता प्राप्त सभी संगठन के जिला अध्यक्ष जिला सचिव कार्यक्रम में अपनी विशेष उपस्थिति दी।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संगठन जिला शाखा धार के जिला अध्यक्ष दंगल दास बैरागी उप प्रांत अध्यक्ष नूर मोहम्मद खत्री प्रांतीय सचिव भारत सिंह ठाकुर जिला सचिव धर्मेंद्र विरले संरक्षक संतोष शर्मा निरीक्षण समिति अध्यक्ष भागीरथ चौहान जिला कार्यवाहक अध्यक्ष हीरालाल उपाध्याय जिला कोषाध्यक्ष संजय निर्मल तहसील अध्यक्ष धार सागर बाई सिसोदिया धरमपुरी तहसील अध्यक्ष प्रकाश अहिरवार मनावर तहसील अध्यक्ष मंजुला मंडलोई डही तहसील अध्यक्ष दीपा सोलंकी ब्लॉक अध्यक्ष सु खलाल भिड़े कमलाकर राधेश्याम पटेल जिला सचिव राधेश्याम चौहान उमरबन ब्लॉक अध्यक्ष सतीश चौहान कुक्षी ब्लॉक अध्यक्ष जवान सिंह निसरपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश गोयल आईटी सेल प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शेरसिंह जमरा लोहारी प्रतिनिधि दिनेश परिहार गंधवानी तहसील अध्यक्ष बाबूलाल चौहान जिला उपाध्यक्ष अशोक तलवा रीया जिला प्रचार मंत्री गणेश जिला उपाध्यक्ष नारायण दायमा धार उत्कृष्ट से छोटू पवार हॉस्पिटल धार से जय राम हरोड़ सहायक आयुक्त धार से गंगाराम आदि कर्मचारियों ने अपनी संगठन की एकता के लिए सभी एकजुट होकर के कार्यक्रम को सफल बनाया।
उक्त जानकारी मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दंगल आज बैरागी ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी।






























