Contact News Publisher
मानव अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से बनाई गई संस्था मानव अधिकार सहायता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू सिंह के निर्देश पर संघ के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमेनुएल मैसी एवं अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष वकील खान की सहमति से धार के सामाजिक कार्यकर्ता मीडियाकर्मी आजम शेख को मानव अधिकार सहायता संघ के अल्पसंख्यक विभाग मध्यप्रदेश का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
धार@साबिर खान
इसके पूर्व आजम राही धार जिला मीडिया प्रभारी अल्पसंख्यक विभाग का दायित्व संभाल रहे थे संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू सिंह ने आजम शेख की समाजसेवा,निष्ठा, लगन एवं कर्मठता व मानव अधिकार सहायता संघ में उनके कार्य से प्रभावित हो कर उक्त नियुक्ति की है।
समाजसेवी आजम शेख राही कि इस नियुक्ति पर शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन,गणमान्य नागरिको,परिजनों एवं मित्रो द्वारा राही के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी अल्पसंख्यक विभाग का दायित्व मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है।






























