Contact News Publisher
महालक्ष्मी आदिवासी महिला साख सहकारी संस्था मर्यादित धार पंजीयन के 1099 दिनांक 15.05.2002 एवं सदस्य संख्या 365 है, कि वार्षिक साधारण सभा दिनांक 25.09.2022 को समय दोपहर 1:00 बजे स्थान अनिल प्लाजा के हॉल में संप्नन हुए।
धार@साबिर खान
जिसमे सस्था की महिला सदस्य एवं पुरुष उपस्थित थे। वार्षिक साधारण सभा में म.प्र सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 49 के अंतर्गत विषय सूची पर चर्चा कर निर्णय लिये गये जिसमें संस्था के वित्तीय पत्रक वर्ष 2021-22 का वाचन किया गया एवं वर्ष 2022-23 का प्रस्तावित बजट तथा वर्ष 2020-21 के अंकेक्षण टीप की तामीली प्रतिवेदन तथा वर्ष 2022-23 में संस्था का अंकेक्षण कराये जाने बाबद निर्णय लिये गये तथा संचालक मंडल द्वारा लिये गये निर्णयों एवं कार्यवाही का भी वाचन संस्था प्रबंधक श्री व्ही. एस. चौहान सेवा निवृत अंकेक्षण अधिकारी द्वारा किया गया तथा संस्था के कार्यालय एवं सामाजिक कार्यों हेतु संस्था द्वारा निकट भविष्य में शासकीय भूमि लीज पर लेने अथवा म.प्र. गृह निर्माण मंडल से लीज पर भूमि कय करने बाबद विचार व किया गया। आमसभा की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा चौहान द्वारा की गयी एवं मुख्य अतिथि श्री डी.एस. मौर्य सहायक संचालक कृषि तथा विशेष अतिथि श्री जी.एल सोलकी अंकेक्षण अधिकारी सहकारिता विभाग धार थे। अतिथियों द्वारा संस्था की उत्रोत्तर उन्न्ती एवं ऋण वसूली पर विशेष ध्यान देने एवं सदस्यता बढ़ाने आदि के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। संस्था की सभा में उपाध्यक्ष श्रीमती शांता डोडवे एवं संचालक तथा पूर्व अध्यक्ष श्रीमती लीला तडवाल, श्रीमती श्यामा कुमारी वास्कले, श्रीमती सीमा एस्के, श्रीमती कुवरबाई कलेश श्रीमती केशरबाई धार्वे, श्रीमती शीला डावर, श्रीमती सुशीला मंदर एवं श्रीमती रेशबाई ठाकुर उपस्थित होकर मंचासीन थी।

वार्षिक साधारण सभा का संचालन संस्था की उपाध्यक्ष श्रीमती शारदा भेंवर द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन श्री रायसिंह मंडलोई सहायक प्रचायपक द्वारा किया गया। सभा में विशेष अतिथि द्वारा संस्था की भवन हेतु भूमि आगामी आमसभा तक संस्था के सदस्यों एवं समाज के जन प्रतिनिधयों से आदान / दान प्राप्त कर कय करने एवं भवन निर्माण करवाने की कार्यवाही निकट भविष्य में करने का आश्वासन दिया गया।






























