धार जिला जीत कुने दो एसोसिएशन द्वारा प्रथम संभाग स्तरीय जीत कुने दो प्रतियोगिता का सफल आयोजन दिनांक 27 अगस्त को सेंट जॉर्ज स्कूल धार में किया गया।
धार@साबिर खान
प्रतियोगिता का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट जज श्रीमान सचिन घोष, चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट श्री प्रसन्न सिंह, सेंट जॉर्ज स्कूल फादर जोसेफ वैलेसरी, सिस्टर लिजम्मा जोसेफ, हेडमिस्ट्रेस जयंती के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर तथा एरीना पूजन जिला जीत कूने दो एसोसिएशन के अध्यक्ष एवम सक्षम फिटनेस फॉरेवर के डायरेक्टर श्री धीरेन्द्र जायसवाल द्वारा किया गया।
शुभारंभ समारोह में मौजूद डिस्ट्रिक्ट जज श्री सचिन घोष ने अपने उद्बोधन में कहा कि विश्व प्रसिद्ध मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली द्वारा 1967 में इस खेल की शुरुआत की गई। फादर जोसेफ ने कहा यह मार्शल आर्ट का खेल जीवन में अनुशासन लाता हे। सिस्टर लीजा ने कहा कि आत्मरक्षा का यह खेल जहां आपके आत्मविश्वास को बढ़ाता है वही आपको स्वस्थ भी रखता है और लड़कियों को इसे जरूर सीखना चाहिए।
आयोजन सचिव एवम राष्ट्रीय रैफरी श्री राहुल बौरासी तथा राष्ट्रीय रैफरी चंदन जायसवाल के दिशा निर्देशों द्वारा प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक कराया गया।
प्रतियोगिता में अलग अलग आयु वर्ग से पूरे संभाग से लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का समापन भव्य समारोह के साथ हुआ जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर आई जी एम कालेज के डायरेक्टर डॉ. जमील शेख, समाजसेवी श्री जितेन्द्र पाटीदार, सेंट जॉर्ज स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर लिजम्मा जोसेफ, सक्षम फिटनेस फॉरेवर के डायरेक्टर एवम जिला जीत कुने दो एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री धीरेन्द्र जायसवाल, डॉक्टर विजय चौधरी, पिथमपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री सुनील ठोसरे आदि उपस्थित रहे जिसमे प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। डा. जमिल शेख ने अपने उद्बोधन मे कहा की मार्षल आर्ट की प्रैक्टिस करने से शरीर में हैप्पी हारमोन्स अधिक मात्रा मे बढ़ने लगते हैं जिससे जिवन मे प्रसन्नता आति है एवं मस्तिष्क तनाव मुक्त होता है तथा शरीर तंदरुस्त एवं मजबूत होता है।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पीथमपुर की टीम रही वही दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमशः गायत्री इंटरनेशनल स्कूल बाछनपुर और सादलपुर अकादमी रही। सभी विजेताओं का सम्मान कर ट्रॉफी व मेडल वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन सेंट जॉर्ज स्कूल की शिक्षिका श्रीमती शानु जायसवाल एवं श्रीमती जैकलीन माइकल द्वारा किया गया।






























