Contact News Publisher
मानवाधिकार सहायता संघ बदनावर की टीम को ग्रामीणों के द्वारा सूचना प्राप्त हुई की सरकारी स्कूल में टीचर समय पर विद्यालय नही आते एवं असमाजिक तत्व विद्यालय परिसर में शराबखोरी और नशा करते है एवं कुछ व्यक्तियो द्वारा अपना सामान सरकारी जगह पर रखा जा रहा है अध्यापक के बोलने पर भी उनके द्वारा समान नही हटाया जा रहा था जिससे बच्चों को काफी परेशानियों का सामान करना पड़ रहा था।
बदनावर@टीम भारतीय न्यूज़
इन सब बातों को लेकर मानवाधिकार सहायता संघ धार व बदनावर की टीमो द्वारा सरकारी स्कूल का निरीक्षण किया जिसमें ग्राम सरवनिया एवं कंडारिया में कुछ चीजें अव्यवस्थित दिखाई दी जिसमे मोहित दखणी बदनावर विधानसभा अध्यक्ष , दीपक राठौर बदनावर ब्लॉक प्रमुख के द्वारा समस्या का समाधान किया गया। ग्राम पंचायत के सरपंच मंत्री को बुला कर सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालो को नोटिस भी जारी करवा दिया गया एवं शिक्षकों को समझाइश दी गयी की समय पर शाला में उपस्थित होवे।
निरीक्षण के दौरान मालूम हुआ कि स्कूल की बाउंड्री वाल नही है तो सरपंच से बात कर जल्द ही बाउंड्री वाल बनवाने का आश्वासन दिया गया।
उक्त जानकारी धार जिला मीडिया प्रभारी आजम राही द्वारा दी गई।






























