हटवाड़ा स्थित इमामबारगाह पर सरकारी पंचायती ताजिया कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं को जियारत की गई एवं धार सहित बाहर के नामी-गिरामी बैंडो ने अपनी प्रस्तुति दी व कई आलीशान अखाड़े व परचम निकाले गए।
धार@साबिर खान
मोहर्रम की 8 तारीख को मोहन टॉकीज चौराहे पर विशाल वाहन रैली निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में युवा हाथों में तिरंगा थामे देशभक्ति का जज्बा लिए निकले जिनका जगह जगह नागरिको द्वारा स्वागत किया गया।
शहर में अनेक जगह लंगर (भंडारो) का आयोजन किया गया।
10 मोहर्रम (9 अगस्त को) हटवाड़ा इमामबारगाह में जुलूस निकलने से पहले धार महाराज हेमंत जी पवार द्वारा सरकारी ताजिए पर सेहरा पेश किया गया।
कमेटी के द्वारा राजा साहब व पुलिस प्रशासन नगर पालिका अधिकारी Mpeb अधिकारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कुलदीप सिंह बुंदेला, श्री सत्य शील पवार, बाबू पटेल पान खेड़ी, करीम फारूख कुरेशी, लियाकत पटेल, कमल राठौड़ अजय सिंह ठाकुर ईश्वर सिंह ठाकुर मुन्ना लाल राठौर, कुलदीप सिंह डंग शकील नेता, मोहसिन कुरैशी अमझेरा सहित कई गणमान्य नागरिकॊ का स्वागत कमेटी के सरपरस्त हाजी अयूब खान सरपरस्त अनवर खान निशा सदर मोहम्मद सिद्दीक नायब सदर फिरोज थेम मीनू भाई बबलू भाई खजांची इश्तीयक शेख शाहनवाज बोरा सेक्रेटरी मंजू थेम चिंटू मैकेनिक वाकिब भाई पार्षद, सालाउद्दीन खान (सल्लू भाई) आदि के द्वारा किया गया।
9 अगस्त की रात 12:00 बजे ताजियों का विसर्जन छतरी तालाब पर खड्डे खोद कर किया गया
व 11 अगस्त को सुबह 10:00 बजे हटवाड़ा इस्थित इमामबारगाह पर कुरान खानी कर तबर्रुक बाट कर कार्यक्रम का समापन किया गया एवं सरकारी ताज़ीया कमेटी ने सभी शहरवासियों का कार्यक्रम को सफल बनाने मे सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया है।
वीडियो






























