जिला कांग्रेस प्रवक्ता जुगनू जादवसिंह धनावत ने बताया विश्व आदिवासी दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अमर शहीद टंट्या मामा की कर्मभूमि पातालपानी स्थित मंदिर मे पूजा अर्चना कर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।
महू@टीम भारतीय न्यूज़
उन्होंने अपने कार्यकाल में 15 माह की सरकार की उपलब्धि बताई। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही गरीबों के हक की लड़ाई लड़ी है। भाजपा के राज में आम आदमी महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है मुझे पूर्ण विश्वास है आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी और आमजन के हित की रक्षा होगी। यहीं से तिरंगा सम्मान पदयात्रा प्रारंभ की। स्वागत भाषण जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने दिया कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मंत्री बाला बच्चन, कांतिलाल भूरिया, जीतू पटवारी, सुरेंद्रसिंह बघेल, विजयलक्ष्मी साधो, विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, रवि जोशी, पूर्व सांसद गजेंद्रसिंह राजूखेड़ी, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, विनय बाकलीवाल, जिला पंचायत सदस्य कन्हैयालाल ठाकुर, भुरु भाई, रुकमणी निनामा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर पटेल, योगेश यादव, कैलाशदत्त पांडे, घनश्याम भंडारी, नंदकिशोर पटेल, पीडी अग्रवाल, रीना बोरासी, मृणाल पंत, महेश निनामा, दौलत पटेल, एहसान पटेल, कमल चौधरी, अशोक आंजना, हुकम आंजना, शिवनारायण पाटीदार, नारायण पटेल, हमीदुल्लाह कुरेशी,रवि पटेल, शक्तिसिंह गोयल, संजय मामा, निशानसिंह चौहान, गौरवसिंह सोलंकी, जुगनू जादवसिंह धनावत, वीरेंद्र सर, विजेंद्र चौहान, आसाराम बारोड़, रमेश परमार, पप्पू खान, बैकुंठ पटेल, दिनेश भूत, जनपद सदस्य विलीन पाटीदार, आशीष शास्त्री, आजाद ठाकुर, नवीन पटेल, कार्यक्रम का संचालन योगेश यादव और कमल चौधरी ने किया आभार जनपद सदस्य अशोक आंजना ने माना।






























