Contact News Publisher
लायंस क्लब महू द्वारा ज्ञानोदय स्कूल में स्कूल ड्रेस का वितरण आज लायंस क्लब महू द्वारा महू के ज्ञानोदय स्कूल में स्कूल के 85 छोटे बच्चों को स्कूल ड्रेस का वितरण किया गया।
महू@टीम भारतीय न्यूज़
लायंस क्लब महू के अध्यक्ष लायन जयंत अग्रवाल के प्रयासों से आज ही कार्य संपन्न किया गया, ज्ञानोदय स्कूल के प्रमुख ब्रिगेडियर रामानंद जी एवं वरिष्ठ लायन कर्नल आईएस गिल, श्री वासुदेवन सर के मुख्य आतिथ्य मे कार्यक्रम संपन्न किया गया, इस अवसर पर आज रीजन चेयरपर्सन लायन विनोद जायसवाल, झोन चेयर पर्सन लायन अरविंद अग्रवाल, सचिव लायन राकेश विरमानी , कोषाध्यक्ष लायन सुधीर खंडेलवाल, लायन डॉ अशोक मेवाड़ा ,लायन नारायण प्रसाद गर्ग, लायन रवि लोया, लायन महेश अग्रवाल, लायन विनोद गर्ग, आदि लायन साथी उपस्थित थे।






























