Contact News Publisher
धार कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने सरदारपुर विकासखंड के अनेक गांवों का दौरा किया और विकास कार्यों की समीक्षा भी की वहीं जिम्मेदारों को निर्देश भी दिये।
सरदारपुर@दीपक प्रजापति
सबसे पहले कलेक्टर सोनगढ़ गांव के अमृत सरोवर के अंतर्गत चल रहे सरोवर का निरिक्षण किया। इसके बाद सीएम राइज स्कूल के लिए चयनित जमीन दलपुरा व बडवेली में देखी।तो जोलाना के आरोग्यम केंद्र का निरीक्षण कर उचित दिशा निर्देश भी दिए।वही लाबरिया में समुह योजना के अंतर्गत बन रहे इंटकवेल का निरिक्षण किया गया।इस दौरान सरदारपुर एस डी एम राहुल सिंह चौहान, सरदारपुर तहसीलदार दिनेश जी, लाबरिया तहसीलदार शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।






























