लहार अनुविभाग के ग्राम टोला निबासी सरल ह्रदय सेवा निवृत्त शिक्षक रामकरण दुबे के रिटायरमेंट के अवसर पर आज उनके निज निबास पर भव्य बिदाई समारोह का आयोजन किया गया था।
लहार@टीम भारतीय न्यूज़
जिसमे बतौर मुख्यातिथि नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह मौजूद रहे उन्होंने श्री दुबे जी को रामायण देकर एवम शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया और कहा कि आप आगे के जीवन मे भजन करें और लोगों की सेवा करें सरल स्वभाव के धनी के रूप में फेमस हुये ग्राम टोला के शिक्षक रामकरण दुबेदी हमेशा से समाजसेवा में अग्रणी रहे है बिदाई समारोह के अबसर पर ब्लॉक कोंग्रेस अध्यक्ष राजकुमार शर्मा उर्फ राजू मॉलया ने कहा कि श्री दुबे जी के साथ हमने जो लम्हे बिताए बो हमेशा अबस्मर्णीय रहे श्री दुबे जी समय समय पर हमारा मार्गदर्शन करते रहे है और हम इनके मार्गदर्शन में काम करते रहे है आज बो रिटायरमेंट के साथ साथ हमारे राजनीतिक परिवार में भी शामिल हो रहै है जिससे हमें आगे आने बाले भविष्य में बहुत ऊर्जा मिलेगी इस मौके पर रिटायरमेंट होकर बिदा हो रहे घर लौटे रामकरण दुबे ने कहा कि मेरी नोकरी में मुझे बहुत अच्छे अच्छे अनुभव मिले और बिना परेशानी के साथ सबके साथ प्रेम भाव से रहकर आज बिदाई लेकर घर जा रहा हूँ अगर मुझसे जीवन मे कोई गलती हुई हो तो मुझे माफ़ करें इस मौके पर एस.डी.एम लहार आर.ए प्रजापति, जिला शिक्षा अधिकारी हरिभुवन सिंह तोमर,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र जी त्रिपाठी,कैलाश चौधरी,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मोंटी सिंह महुआ,ब्रजकिशोर जी दुबे,करन सिंह कुशवाह,कोमल सिंह परिहार,शैलेन्द्र सिंह राजावत,जानकी नंदन समाधिया,चंदू दुबे अखदेवा,विनोद दुबे दाउ गिरबासा,जगतनारायण जी त्रिपाठी,सरयू प्रसाद त्रिपाठी संज्ञा,राजेन्द्र जी उपाध्याय बरहाआदि प्रमुख लोग शामिल रहे एवम कार्यक्रम का सफल संचालन जिला प्रवक्ता राजाभैया पाल ने किया कार्यक्रम के अंत मे नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।






























