धार (निप्र) मानव अधिकार सहायता संघ धार द्वारा मोदी पेट्रोल पंप के पीछे स्थित गरीब बस्ती में पहुंच कर पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर बच्चों में बिस्किट चॉकलेट ,चिप्स ,के पैकेट आदि चीजें वितरित की गई इस अवसर पर मानव अधिकार सहायता संघ के जिलाध्यक्ष कमाल फारुकी, जिला संरक्षक अशोक परमार, महासचिव साजिद खान, मीडिया प्रभारी आजम राही उपस्थित रहे उक्त जानकारी मानव अधिकार सहायता संघ के मीडिया प्रभारी आजम राही द्वारा दी गई।