Contact News Publisher
इंदौर महानगर निगम में खजराना क्षेत्र से तीसरी बार पार्षद चुनाव जीते निर्दलीय पार्षद उस्मान पटेल का धार में कांग्रेस नेता लियाकत पटेल के निवास पर ईस्ट मित्रों व समाज जनों ने यादगार ऐतिहासिक जीत पर पुष्प माला से भव्य स्वागत कर जीत की बधाइयां दी।
धार@साबिर खान
इस अवसर पर निर्दलीय चुनाव जीते उस्मान पटेल ने कहा कि यह मेरी नहीं कामकाज ओर कार्यकर्ताओं की जीत है मैं हमेशा जनता के बीच में कार्य करता आया हूं और जन सेवा समाज सेवा आखरी दम तक करता रहूंगा जिन लोगों ने मुझे विजय बनाया मैं सदैव उनका आभारी हूं साथ ही पार्षद उस्मान पटेल ने कहा कि निरंतर आम जनता के लिए कार्य करना ही मेरी जीवन का अंतिम लक्ष्य है भविष्य में युवाओं को भी जीवन का एक मकसद रखना चाहिए सफलता अपने आप मिलेगी इस अवसर पर वरिष्ठ समाज जन एवं बड़ी संख्या में युवाओं ने उनको बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।






























