दिनांक 15/ 07/2022 शुक्रवार को आदिवासी समाज के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने (1) भारतीय संविधान के अनुच्छेद 3(क,ख,ग,घ,ड,) के तहत पश्चिमी भारत के भील आदिवासी सांस्कृतिक_भाषाई_ऐतिहासिक,क्षैत्र के 43 जिलो का इलाका (चार राज्य एक केन्द्र शासित प्रदेश) जोड़कर “भीलप्रदेश राज्य” गठन किए जाने एवं (2)श्रीमान विश्व आदिवासी दिवस 09अगस्त पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने को लेकर माहामहिम राष्ट्रपति महोदय, राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली, श्रीमान प्रधानमंत्री महोदय, प्रधानमंत्री कार्यालय भारत सरकार नई दिल्ली , श्रीमान गृहमंत्री महोदय, गृह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के नाम धरमपुरी ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया है, एवं सभी प्रतिलिपि संग्लन है,। ज्ञापन देते समय मौजूद पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जयस अध्यक्ष जीवन ठाकुर,जयस सरपंच मिथुन कनेल साला , जयस सरपंच मागिलाल मुकाती जी,सरपंच सोहन कनोज , विशाल सोलंकी,जितेंद्र आवसिया, रेवाराम बारिया, सोहन बुंदेला, अनिल निगवाल , सूरज।,आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।