पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में बस संचालको एव स्कूल संचालको की बैठक बिस्टान थाने पर आहूत की गई।
खरगोन@टीम भारतीय न्यूज़
बड़ी तादात में जिले की स्कूल बसे ग्रामीण क्षेत्रो में प्रवेश करती है चुकी पहाड़ी अंचल होने से बाढ़ के पानी का निश्चित नही होता किसी भी समय बाढ़ का पानी पुलों के ऊपर आ जाता है, ऐसे में वाहन चालक को सावधानी एव सतर्कता की जरूरत होती है। बारिश के मौसम में पुल पुलिया रपटों के ऊपर से बाढ़ का पानी गुजरता है तो वाहन ऐसे समय नही निकाले वाहन में बैठे यात्रियों को खतरे को देखते हुए पुल पुलिया पार ना करे जिससे जान का जोखिम हो समझाईस देने के बाद भी सम्बंधित नही मानते है तो सूचना मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। मंगलवार शाम को राधा राम मार्किट अनकवाड़ी में टी आई रमेश चन्द्र तिवारी ने आम नागरिकों की बैठक ली आगामी 13 तारीख को परिषद के चुनाव को लेकर समझाइसे दी गई विशेष रूप से उमीदवारों को वोटर के प्रति किसी भी प्रकार की गड़बड़ी एव शराब बटाना एव लालच देकर वोट धन बल से पाना कानून अपराध है। इस प्रकार की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी इस अवसर पर पुलिस स्टॉप एव ग्रामीण जन मौजूद थे।






























