आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत मनाए जा रहे विश्व योग दिवस पर मंगलवार को नगर में कई स्थानों पर योग का आयोजन किया गया।
धरमपुरी@जफर अली
एडीजे कोर्ट, शासकीय महाविद्यालय, संघ की शाखा सहित सभी शैक्षणिक संस्थाओं में सुबह से ही योग के लिए काफी चहल-पहल का माहौल रहा। साथ ही कुछ लोगों ने अपने घरों में ही योगाभ्यास कर जीवन को निरोग करने की कला सीखी। योग प्रशिक्षको द्वारा शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान बताया गया कि योग द्वारा न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है, बल्कि इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग को जीवन में अपनाना जरूरी है। तन और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है।इस दौरान शा.उत्कृष्ट विद्यालय में सीएमओ रामप्रसाद भंवरे, प्रचार्या नीता श्रीवास्तव उपस्थित रही व पीटीआई मनोहर चौहान, ममता मुजाल्दा,सीताराम डावर, रंजना शर्मा द्वारा योग अभ्यास करवाया गया। साथ ही विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में न्यायाधीशगण बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, स्वयं सेवक व आम नागरिक भी उपस्थित होकर योग किया।






























