शासन हॉलीवुड बॉलीवुड हीरो हीरोइनों द्वारा देश में फैलाई जा रही अश्लीलता को रोके जाने हेतु बनाए सख्त कानून।
खंडवा@टीम भारतीय न्यूज़
भारत जैसे देश में धर्म के प्रति आस्था एवं उच्च विचार रखने वाले व्यक्तियों की भावनाओं को देखते हुए शासन द्वारा बिकनी पहने हुए फोटोओं को भी अश्लील फोटो मानते हुए अपराध की श्रेणी में शामिल किया जाए। यह मांग करते हुए कहा सद्भावना मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि भारत जैसे धार्मिक एवं आस्थावान देश में रुपए कमाकर शीघ्र करोड़पति बनने के सपनों को साकार करने के लिए भारत की जनता के सामने बिना किसी डर के धड़ल्ले से अश्लीलता परोसी जा रही है। शासन व्दारा बिकनी पहने हुए फोटोओं को भी अश्लीलता की श्रेणी में शामिल किया जाए। प्रायः देखने में आ रहा है कि हॉलीवुड बॉलीवुड हीरो हीरोइनों द्वारा बिना किसी डर के अश्लील एवं भोंडे दृश्य देने पर भी गुरेज नहीं करते। जिससे भारत जैसे धार्मिक सांस्कृतिक देश माता-बहनों एवं देशवासियों की भावनाएं आहत हो रही है। इसलिए सरकार द्वारा देश में अश्लीलता को रोके जाने हेतु सख्त कानून बनाए जाए। आश्चर्य जनक है की सुपरस्टार कहे जाने वाले बड़े फिल्मी कलाकार इस तरह के भोंडे प्रदर्शन को बढ़ावा देते हैं। जो की चित्र में स्पष्ट है।






























