मध्यप्रदेश नायता पटेल समाज संगठन द्वारा समाज की राज्य स्तरीय प्रतिभाओ का सम्मान समारोह का आयोजन उज्जैन की कालिदास अकादमी में आयोजित किया गया इस अवसर पर नायता पटेल समाज की शैक्षणिक सामाजिक व्यवसाय उधमिता किसान क्षेत्र उन्नत खेती जैविक खेती पत्रकारिता जनप्रतिनिधि खेल गतिविधियों एवं समाज की अनेक क्षेत्रों में कार्य कर रही प्रतिभाओं चयन प्रतिभा सम्मान समिति द्वारा किया गया जिसमें लगभग समिति द्वारा 300 प्रतिभाओं का चयन किया गया था जिसमें लगभग 230 प्रतिभाएं कार्यक्रम में पहुंची उनका सम्मान किया गया।
धार@साबिर खान
शेष प्रतिभाओं के परिवारजनों को प्रमाण पत्र दिए गए एवं भिजवा दे गए समाज संगठन द्वारा सभी प्रतिभाओं को उनके द्वारा किए गए उन्नत उत्कृष्ट और आदर्श कार्य के लिए समाज के गणमान्य नागरिकों वरिष्ठ जनों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा एक विशाल मंच से सम्मानित किया और साथ ही प्रतिभाओं को मंच पर अपने विचार रखने का अवसर दिया गया किस कौशल से किस परिश्रम से प्रतिभाएं आगे गई है प्रतिभाओं ने मंच से अपने संघर्ष के दौर के किस्से सुनाए वा विचार रखें और आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए लक्ष्य बनाकर भविष्य में कार्य करने का आह्वान किया इस अवसर पर समाज के पूर्व राज्य मंत्री डॉक्टर सनवर पटेल उज्जैन सहित सभी राजनीतिक दल के अनेक जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित थे जिन्होंने समाज की प्रतिभाओं का उत्साह वर्धन किया और समाज और देश के निर्माण के लिए कार्य करने का आह्वान किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान प्रतिभा सम्मान समिति के सभी सदस्य रात दिन की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि कार्यक्रम अपार सफलता रहा उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक लियाकत पटेल धार द्वारा दी गई।































