Contact News Publisher
अग्रवाल समाज दमोह के द्वारा प्रत्येक माह की तरह इस माह भी महाराजा अग्रसेन की दसवीं महा आरती का आयोजन फुटेरा वार्ड दो स्थित महाराजा अग्रसेन मंदिर में आयोजित की गई साथ ही अग्रवाल महिला महासभा के द्वारा अक्षय तृतीया पर्व के अवसर पर जटाशंकर धाम स्थित श्री विद्यासागर महाराज गौशाला पहुंचकर गायों को चारा गुड़ चना खिलाया गया।
दमोह@चतुर्भुज बिट्टू दुबे
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला पुरुषों बच्चों की उपस्थिति रही मुख्य रूप से पंडित बृजेश पाठक के सानिध्य में पूजा पाठ संपन्न हुआ जिसमें संदीप अग्रवाल राजेश अग्रवाल स्वप्नेश अग्रवाल अमित अग्रवाल ओम प्रकाश अग्रवाल रमा अंजली ज्योति रिद्धि दीपाली सीमा प्रेमिला गायत्री योगिता कविता संगीता बाबीता सीतारानी दीप्ति सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज की महिला पुरुषों की उपस्थिति रही।






























