Contact News Publisher
आजादी के अमृत महोत्सव पर विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला सिविल अस्पताल मनावर मैं शुक्रवार को संपन्न हुआ। मेले का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर श्रीमती बघेल ने कहा कि शासन द्वारा चलाए जा रहे विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेलों में सभी प्रकार की बीमारियों के उपचार की सुविधा एक ही छत के नीचे मिल रही है।
धार@साबिर खान
इसी कड़ी में मनावर में भी इस विकासखंड स्तरीय मेले का शुभारंभ किया है । उन्होंने बताया कि संजीवनी 108 एंबुलेंस का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा भोपाल में किया गया। जिसमें पूरे प्रदेश को 2052 संजीवनी 108 एंबुलेंस प्रदाय की गई है। इसी क्रम में धार जिले को 38 संजीवनी 108 एंबुलेंस मिली है । इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद प्रेषित किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मनावर विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले में उपस्थित अतिथियों एवं जन समुदाय तथा अधिकारियों द्वारा देखा गया। संजीवनी 108 एक ऐसी सुविधा है जो मरीज को घर से अस्पताल तक अस्पताल से घर तक आवश्यकता पड़ने पर निशुल्क उपलब्ध होती है तथा जब भी कोई बीमार व्यक्ति या उसके परिजन 108 पर कॉल करते हैं तो तुरंत एंबुलेंस उपलब्ध हो जाती है। पहले यह मरीज को अस्पताल से घर तथा घर से अस्पताल तक मरीज को लाने ले जाने के लिए निशुल्क है।
कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने स्वास्थ्य मेले के आयोजन पर अपने विचार रखते हुए कहा कि धार जिले में और स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। प्राथमिकता के क्रम में स्वास्थ्य सुविधाओं को लिया गया है। सभी को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधा के साथ-साथ गंभीर होने पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए इस थीम पर काम किया जा रहा है। इसके साथ ही कलेक्टर डॉक्टर जैन द्वारा मनावर अस्पताल को सर्व सुविधा युक्त बनाने की बात भी कही। अस्पताल में उपकरणों, औषधि आदि की आवश्यकता होने पर उनका त्वरित निराकरण किया जावेगा ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शिरीष रघुवंशी द्वारा स्वास्थ्य मेले पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया गया कि इस स्वास्थ्य मेले में सभी प्रकार की बीमारियां जैसे मानसिक रोग, नाक कान गला रोग, स्त्री रोग डायबिटीज, हाइपरटेंशन , कैंसर तथा दिव्यांगजन हेतु सुविधाओ के अतिरिक्त हाईरिस्क गर्भवती माताओं को आयरन सुक्रोज तथा ब्लड ट्रांसफ्यूजन के साथ-साथ सोनोग्राफी सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है स्वास्थ्य मेले में हेल्थ आईडी (आभा आईडी) एवं आयुस्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। उन्होंने सभी से अपील की गई है कि मेले में आकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ अवश्य लेवे। फ्लोरोसिस कंसलटेंट डॉक्टर एमडी भारती द्वारा दंतीय फ्लोरोसिस के संबंध में बताया गया तथा दंतीय फ्लोरोसिस के 48 व्यक्तियों की जांच की गई। जिनमें 13 को दंत्य फ्लोरोसिस पाया गया देखे गए। आज स्वास्थ्य मेले में 2831 विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीजों को देखा गया। जिसमें हाइट्स गर्भवती माताओं को आयरन सुक्रोज इंजेक्शन 8 अधिक गंभीर एनीमिक गर्भवती माताओं को ब्लड ट्रांसफ्यूजन 1129 हेल्थ आईडी कार्ड 26 आयुष्मान कार्ड बनाए गए इसके साथ ही 169 गर्भवती माताओं को विभिन्न प्रकार की सेवाएं दी गई एनसीडी कार्यक्रम अंतर्गत उच्च रक्तचाप ,डायबिटीज एवं ह्रदय रोग के 34 मरीजों को उपचार उपलब्ध कराया गया 125 नेत्र रोगियों का परीक्षण किया गया। जिसमें से 30 मोतियाबिंद के मरीज पाए गए, इनका मोतियाबिंद ऑपरेशन शीघ्र ही करवाया जाएगा 680 तपेदिक के लिए स्क्रीनिंग की गई जिसमें 3 मरीज पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव पाए गए मरीजों को उपचार भी प्रदान किया गया । इसी प्रकार त्वचा रोग से संबंधित किस मरीज आए थे, जिनकी जांच की गई इसमें कुस्ठ के 2 मरीज पॉजिटिव पाए गए, इनको भी शिविर में उपचार उपलब्ध करवाया गया है।
डॉ रघुवंशी द्वारा 8 महिलाओं का नसबंदऑपरेशन किया गया। इसके साथ साथ ही जिले से आए जिला आयुष अधिकारी डॉ आर सी मुवेल एवं उनकी टीम द्वारा भी आयुष चिकित्सा एवं होम्योपैथी चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। जिसमें योगा तथा आयुष एवं होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से 301 मरीजों का उपचार किया गया। स्वास्थ्य मेले में चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने है हेतु डॉक्टरों द्वारा नाक कान गले के मरीजों का उपचार किया गया। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भी प्रदर्शनी लगाई गई । जिसमें गर्भवती, धात्री एवं बच्चों के पोषण पर क्या-क्या दिया जाना चाहिए बताया गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग जिला धार की ओर से खाद्य पदार्थों में मिलावट के लिए चलित प्रयोगशाला भी इस कार्यक्रम में उपलब्ध थी। इसके साथ साथ रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया था। डॉक्टर द्वारा 30 व्यक्तियों का रक्तदान करवाया गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत मनावर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह मुवेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, डॉक्टर्स व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।






























