Contact News Publisher
आयुष मंत्री श्री राम किशोर जी कावरे महोदय आयुष विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल सचिव महोदया आयुष विभाग के निर्देशानुसार श्रीमान कलेक्टर महोदय धार के मार्गदर्शन में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिले में विकास खण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेले के आयोजन की श्रृंखला में आज दिनांक 28 अप्रैल 2022 को विकासखंड डही में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया , मेले का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ जन प्रतिनिधि जयदीप पटेल जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ शिरीष रघुवंशी सर, बीएमओ डॉ विजय अहरावल,वरिष्ठ चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया।
धार@साबिर खान
स्वास्थ्य मेले में जिला आयुष अधिकारी डॉ रमेश चंद्र मुवेल सर के निर्देशन मे एवं डॉ नरेश वागुल आयुर्वेद विशेषज्ञ के निर्देशानुसार ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ.रायसिंह मौर्य के मार्गदर्शन में आयुष स्टाल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित सभी आम जनों का स्वास्थ्य परीक्षण, औषधि वितरण, हर्बल गार्डन की जानकारी, आपकी रसोई आपकी सहेली के तहत रसोई में उपलब्धियों औषधीयो की जानकारी, एवं गैर संचारी रोगों में योग एवं आयुर्वेद के महत्व की जानकारी , वैद्य आपके द्वार योजना अंतर्गतआयुष-क्योर ऐप डाउनलोड करवाया गया।
शिविर में चिकित्सीय सेवा हेतु आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ.रायसिंग मौर्य , डॉ.अमित इस्के , डॉ. हेमंत तड़वाल, होम्योपैथिक विशेषज्ञ डाॅ.संजय कुमार चौहान एवं सभी निकटतम आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक औषधालय से कंपाउंडर रुकमा जामोद हीरालाल डावर इंदर सिंह बघेल मोहन सिंह निगवाल एवं, दवासाज बंछा चोंगड राधेश्याम सोलंकी अनिल जोसेफ राजू उपस्थित रहे।
शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से कुल 275 मरीजों का उपचार किया गया, होम्योपैथिक चिकित्सा से 140 रोगियों का उपचार का किया गया। आयुष क्योर एप डाउनलोड -12, जानकारी -115 दी गई।






























