पार्किंग स्टेण्ड के लिए संशोधित स्टीमेंट तैयार किया जाए। इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए कि स्टेण्ड के कारण एक भी पेड काटने की आवश्यकता न पडे़, ऐसे स्थान का चयन किया जाए। इसके लिए महाविद्यालय परिसर में भविष्य में जहॉ निर्माण कार्य होना हो ऐसे स्थान का चयन न करें। यह निर्देश कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने गुरूवार को पीजी कॉलेज में आयोजित जन भागीदारी समिति की बैठक के दौरान दिए।
धार@साबिर खान
इस अवसर पर सांसद छतरसिंह दरबार, विधायक नीना वर्मा साथ थे। बैठक में निर्देश दिए गए कि महाविद्यालय परिसर का एक मास्टर प्लान तैयार कर उसका एक नक्शा तैयार किया जाए। जिससे निर्माण कार्य के कारण ओपन स्पेस खत्म न हो और बाद में अन्य भवन निर्माण में परेशानी का सामाना न करना पडे। परिसर में पौधारोपण के लिए एक उचित स्थान का चयन किया जाए। इसके लिए अभी प्लानिंग तैयार कर ली जाए। महाविद्यालय के ग्रेड सुधार के लिए हर संभव प्रयास किए जाए। बैठक में ऑडिटोरियम हॉल के किराया निर्धारण एवं मेंन्टनेंस पर चर्चा की गई। जनभागीदारी निधि की राशि को स्वीप खाते में रखे जिससे उस राशि का ब्याज मिलता रहे। उन्होंने महाविद्यालय परिसर लगाए गए आरओ प्लाट का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि टेंक की साफ-सफाई हो और सफाई करने वाली तिथि की जानकारी उस पर लिखी जाए।






























